{"_id":"69c4395ab67c48f422013041","slug":"19-villages-unpaved-roads-will-be-paved-with-rs-275-crore-farmers-will-get-huge-benefits-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148666-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पौने चार करोड़ से 19 गांवों के कच्चे रास्ते होंगे पक्के, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पौने चार करोड़ से 19 गांवों के कच्चे रास्ते होंगे पक्के, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि राज्य सरकार ने खेत-खलिहान एवं हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत लोहारू हलके के 19 गांवों और खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का करने के लिए करीब पौने चार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से यह मांग की थी जिस पर स्वीकृत राशि से करीब 20 किलोमीटर गांवों व खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा।
जेपी दलाल ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने से किसानों को अपने खेतों तक आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और कृषि कार्यों में तेजी आएगी। लंबे समय से किसान खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का करने की मांग कर रहे थे जिसे सरकार ने गंभीरता से लेते हुए पूरा करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पक्के रास्तों के निर्माण से किसानों को लाभ मिलने के साथ-साथ बारिश के मौसम में आने वाली समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए ताकि किसानों को शीघ्र लाभ मिल सके।
इन रास्तों को किया जाएगा पक्का
पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि गांव गोठड़ा में 13 लाख रुपये की लागत से सरकारी स्कूल से स्टेडियम तक का रास्ता पक्का किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कासनी खुर्द ग्राम पंचायत में बहल-ईशरवाल रोड से भांभू की ढाणी तक रास्ते का निर्माण करवाया जाएगा जिस पर 36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गांव सलेमपुर में सिवानी-लोहारू रोड से मांगेराम की ढाणी तक का रास्ता पक्का किया जाएगा जिस पर 18 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। चैहड़ खुर्द में 48 लाख रुपये की लागत से पहाड़ी के कच्चे रास्ते से जय सिंह के खेत तक का रास्ता पक्का किया जाएगा।
सुधिवास में 30 लाख रुपये की लागत से बहल-सुधिवास रोड से हरिराम शर्मा की ढाणी तक का रास्ता पक्का किया जाएगा। गांव सोरड़ा कदीम में 38 लाख रुपये की लागत से गांव की पूर्व साइड फिरनी से सिरसी रास्ता नई ढाणी तक का मार्ग पक्का किया जाएगा। गांव मिट्ठी में 15 लाख रुपये की लागत से सूरपुरा रोड से जगत सिंह ओला के खेत तक रास्ता पक्का किया जाएगा। गांव ढाणी भाकरा में 25 लाख रुपये की लागत से गांव की फिरनी से वेदपाल के खेत तक रास्ता पक्का किया जाएगा।
Trending Videos