{"_id":"69c437cdf558e0d1eb00dd6f","slug":"eight-cheaters-caught-in-class-12-fine-arts-exam-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148628-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 12वीं की ललित कला की परीक्षा में आठ नकलची पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 12वीं की ललित कला की परीक्षा में आठ नकलची पकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं की रद्द हुई विभिन्न विषयों की पुनर्परीक्षा और 12वीं के ललित कला विषय की परीक्षा बुधवार को हुई। ललित कला की परीक्षा में नकल के आठ मामले दर्ज किए गए। बोर्ड ने परीक्षा ड्यूटी में कोताही मिलने पर दो उपकेंद्र अधीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया।
हरियाणा बोर्ड की 12वीं के ललित कला विषय की प्रदेशभर में 795 केंद्रों पर 26125 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र बाल हितकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ेसरा पर नियुक्त उप केंद्र अधीक्षक सुरुचि राजपूत अंग्रेजी प्रवक्ता को परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्यमुक्त किया गया है। अध्यक्ष विशेष आरएएफ उड़नदस्ता ने भिवानी के परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा तथा नकल के आठ मामले दर्ज किए।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतेरा पर नियुक्त उपकेंद्र अधीक्षक सुमन संस्कृत प्रवक्ता को परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यमुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 27 मार्च को होने वाली सीनियर सेकेंडरी भूगोल विषय की परीक्षा में 926 केंद्रों पर 50465 परीक्षार्थी शामिल होगें।
Trending Videos