{"_id":"69cc110d71c96ff13101ac22","slug":"political-proximity-seen-on-a-platform-in-tosham-kiran-and-dharambirs-voices-matched-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148953-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तोशाम में एक मंच पर दिखी सियासी नजदीकी, किरण-धर्मबीर के सुर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तोशाम में एक मंच पर दिखी सियासी नजदीकी, किरण-धर्मबीर के सुर मिले
विज्ञापन
तोशाम में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद राज्यसभा सदस्य कि
विज्ञापन
भिवानी। मुंगीपा नगरी तोशाम में मंगलवार को राज्यस्तरीय कार्यक्रम से पूर्व सियासी तस्वीर बदली नजर आई। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की राजनीतिक विरासत संभाल रहीं उनकी पुत्रवधू किरण चौधरी और पोती श्रुति चौधरी का कद बढ़ता दिखा और लंबे समय से विरोधी रहे सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के साथ मंच साझा करते हुए उनके सुर भी एक जैसे सुनाई दिए। इस दौरान राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने सांसद धर्मबीर सिंह के साथ मंच साझा करने को सुखद बताया वहीं श्रुति चौधरी के लिए भावुक होते हुए कहा कि बेटी अपने पिता का नाम रोशन करेगी।
वहीं भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने भी मंच से प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री चौधरी सुरेंद्र सिंह की यादों को ताजा किया और किरण चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई क्षेत्र की खुशहाली से जुड़ी मांगों का समर्थन किया। बता दें कि तोशाम के चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल स्टेडियम में मंगलवार से तीन दिवसीय उन्नत सिंचाई मेले का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। इस अवसर पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी भाजपा विधायक मंच पर मौजूद रहे।
हुड्डा के सामने मांग रखती थी तो वे दुखी होते थे, हमारे सीएम ऐसे नहीं : किरण
किरण चौधरी ने कांग्रेस में रहते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र की मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि हुड्डा सरकार के दौरान जब भी वे अपने इलाके के लिए कोई मांग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के सामने रखती थीं तो वे दुखी हो जाते थे लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ऐसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि तोशाम में आईएमटी से बड़ी फैक्ट्रियां आएंगी और रोजगार के लिए युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। किसानों की जमीन के बदले सरकार तीन गुना मुआवजा देने को तैयार है।
मुख्यमंत्री हम तीनों का हक यहां देकर जाएंगे : धर्मबीर सिंह
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का तोशाम आगमन हुआ है और उन्हें भरोसा है कि क्षेत्र के विकास के लिए उनका, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी और राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी तीनों का हक यहां दिया जाएगा। उन्होंने भारतमाला योजना के तहत हिसार-तोशाम-रेवाड़ी फोरलेन सड़क निर्माण सहित अन्य मांगें भी मंच के माध्यम से रखीं।
मैं 16 साल की उम्र में ब्याह कर आई थी, तब झोली में पानी छानकर पीते थे : किरण
किरण चौधरी ने कहा कि चौधरी बंसीलाल कहा करते थे कि वे विधायक तो तोशाम के हैं लेकिन मुख्यमंत्री पूरे हरियाणा के। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी भी उसी सोच पर काम कर रहे हैं। किरण ने बताया कि वह 16 साल की उम्र में यहां ब्याह कर आई थीं और उस समय इलाके में लोग झोली में पानी छानकर पीते थे। उन्होंने कहा कि यह इलाके का सौभाग्य रहा कि चौधरी बंसीलाल जैसे मुख्यमंत्री मिले जिन्होंने बिजली, सड़क और नहरों का जाल बिछाया और 160 फीट ऊंचाई तक पानी पहुंचाने का काम किया। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी उनके कार्यों को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में नहरों के जीर्णोद्धार का निर्णय ले चुके हैं और अब पानी टेल तक पहुंच रहा है।
Trending Videos