सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Governor Acharya Devvrat will visit Bhiwani on April 21.

भिवानी: प्राकृतिक खेती को लेकर 21 अप्रैल को राज्यपाल आचार्य देवव्रत स्कूल शिक्षकों और पंचायत सदस्यों को करेंगे संबोधित

Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Wed, 01 Apr 2026 05:42 PM IST
Governor Acharya Devvrat will visit Bhiwani on April 21.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशव्यापी प्राकृतिक खेती की मुहिम को हरियाणा में हर-घर तक पहुंचाने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अब बीड़ा उठा लिया है। इस अभियान को मूर्त रूप देने के लिए देशभर में जहर मुक्त खेती के अग्रदूत कहलाने वाले गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत 21 अप्रैल को भिवानी स्थित हरियाणा बोर्ड परिसर में प्रदेश के 14 हजार स्कूलों के शिक्षकों व पंचायत सदस्यों को संबोधित करेंगे। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड परिसर में होने वाला कार्यक्रम अनोखा कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के 14 हजार स्कूलों के शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है। जिन गांवों से स्कूलों के शिक्षक आमंत्रित किए गए हैं, उन गांवों के पंचायत सदस्यों को भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए न्यौता दिया जाएगा। इस प्रकार का कार्यक्रम देश में इतने बड़े स्तर पर पहली बार आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा शिक्षा विभाग के स्कूली पाठ्यक्रमों में हॉबी कक्षाओं के पाठ्यक्रम शामिल हैं, जिनमें कृषि भी एक विषय हैं। देश में जिस प्रकार से रासायनिक खाद के बढ़ते इस्तेमाल ने लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाला है उसमें हमें इसके विकल्प सोचने पर मजबूर कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रासायनिक खाद के इस्तेमाल से हो रही बीमारियों के प्रति गंभीर हैं और उन्होंने पूरे देश में प्राकृतिक खेती के प्रसार की मुहिम छेड़ने का आह्वान किया है। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत विभिन्न राज्यों में जाकर लोगों को जहर मुक्त खेती अपनाने की प्रेरणा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में ऐसे किसानों को भी आमंत्रित किया जाएगा जिन्होंने जहर मुक्त खेती अपनाकर नया उदाहरण स्थापित किया है। इस किसानों की कहानियों से शिक्षकों को भी अवगत करवाया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि आचार्य देवव्रत से जहर मुक्त खेती के गुर सीखने के बाद अध्यापक स्कूलों में विद्यार्थियों को जहां इसकी जानकारी देंगे वहीं पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीण अंचल के किसानों को ट्रेनिंग देने का काम करेंगे। विद्यालयों में विद्यार्थी जहर मुक्त खेती की ट्रेनिंग लेकर अपने परिजनों को इसका प्रशिक्षण देंगे ताकि प्राकृतिक खेती का प्रसार प्रदेश के हर कोने तक हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Gaya: सरकार से पहले जागा बिहार का ये गांव, सरकारी कानून से पहले इस गांव में लागू हुई शराबबंदी | Bihar News

01 Apr 2026

नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन विद्यालय आए बच्चों का अध्यापकों ने तिलक लगाकर किया स्वागत

01 Apr 2026

रोहतक: शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर उपायुक्त ने नव प्रवेश विद्यार्थियों को माला पहनाकर किया स्वागत

01 Apr 2026

अमृतसर में हिरासत में युवक की मौत से हड़कंप, परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

01 Apr 2026

औरैया: 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र कैथावा में तार टूटने से लगी आग

01 Apr 2026
विज्ञापन

लुधियाना की अवैध पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट में मजदूर की मौत, दो सगे भाई गिरफ्तार

01 Apr 2026

VIDEO: 30 वर्ष पुराना पेड़ घर पर गिरा, एक ही परिवार के चार लोग घायल

01 Apr 2026
विज्ञापन

VIDEO: प्राथमिक विद्यालय तोरोमाफी में छात्रों को पढ़ाया गया अखबार का महत्व

01 Apr 2026

VIDEO: परिषदीय विद्यालयों में नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ, पहले दिन विद्यार्थियों ने पढ़ा अमर उजाला

01 Apr 2026

VIDEO: एक बार फिर मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई

01 Apr 2026

VIDEO: विद्यालय में छात्रों को अखबार के महत्व की दी गई जानकारी

01 Apr 2026

VIDEO: रूपईडीहा धर्मशाला में राम कथा के दौरान राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन

01 Apr 2026

VIDEO : सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, बीते नौ वर्षों में लखनऊ के लोगों का जीवनस्तर बढ़ा

01 Apr 2026

Saharanpur: डीसीएम खाई में पलटी, शाकंभरी जा रहे 7 श्रद्धालु घायल

01 Apr 2026

अमृतसर में दुकान के बाहर गाड़ियां खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में झड़प

01 Apr 2026

आज से गेहूं की सरकारी खरीद, अमृतसर की भगता वाला मंडी में तनावपूर्ण हालात

01 Apr 2026

Meerut: महावीर जयंती भवन में किया झंडारोहण

01 Apr 2026

गांदरबल मुठभेड़: अरहामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, IED एक्सपर्ट आतंकी ढेर

VIDEO: हवन-पूजन के साथ मां सीता को समर्पित किया गया स्वर्ण मंगलसूत्र, आंध्र प्रदेश से आए 77 श्रद्धालु

01 Apr 2026

VIDEO: सिलिंडर लेने के लिए भारत गैस एजेंसी के सामने दो-दो, तीन-तीन दिन से लाइनों में लगे लोग

01 Apr 2026

रामाभार स्तूप पर बौद्ध भिक्षुओं ने किया चांटिंग, श्रद्धालु हुए शामिल

01 Apr 2026

VIDEO: नए सत्र का हुआ शुभारंभ, पहले दिन बच्चों ने पढ़ा अखबार

01 Apr 2026

VIDEO: स्कूल चलो अभियान का आज से शुभारंभ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बच्चों का स्वागत किया

01 Apr 2026

ललितपुर एसपी ने रामनवमी पर कराया कन्या भोज, पत्नी के साथ लिया आशीर्वाद, खूब हो रही तारीफ

01 Apr 2026

लखनऊ: स्कूल खुले, सफाईकर्मी नहीं पहुंचे, शिक्षकों ने खुद की सफाई

01 Apr 2026

बरसात में गिरा फरीदाबाद के कोराली गांव का मुख्य द्वार, पूर्व प्रधान ने निर्माण सामग्री पर उठाए सवाल

01 Apr 2026

रामदूत सेवा संगठन के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन, श्रीराम की संपूर्ण लीलाओं की दी गई मनमोहक प्रस्तुति

01 Apr 2026

श्री राणी सती दादीजी प्रचार समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ दो दिवसीय महोत्सव

01 Apr 2026

Balotra News: औद्योगिक क्षेत्र में भड़की आग, धू-धू कर जली फैक्टरियां; पलभर में राख हुआ लाखों का सामान

01 Apr 2026

लखनऊ: शहर में खुले स्कूल, बच्चों ने पढ़ा अमर उजाला अखबार, कहा- बढ़ता है सामान्य ज्ञान

01 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed