{"_id":"69cd153dcc825fa3360eb4b5","slug":"video-haryana-congress-state-president-rao-narendra-attacked-the-bjp-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र बोले-राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने खेला घिनौना खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र बोले-राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने खेला घिनौना खेल
भिवानी पहुंचे हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र ने कहा कि पार्टी से गद्दारी करने वाले विधायकों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने, कांग्रेस विधायकों को दबाने, पद व पैसे का प्रलोभन देने के बड़े आरोप लगाए।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह भिवानी में पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में जंगबीर सिंह के जीवन को सरकाया और उनके दुनिया से चले जाने को बड़ी क्षति बताया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और अपने गद्दार विधायकों को खूब खरी खोटी सुनाई। राव नरेंद्र ने कहा कि राज्य सभा चुनावों भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की, जिससे पूरे देश में भाजपा की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमारे विधायकों को तोड़ने के लिए घिनौना खेल खेला। धन बल के सहारे भाजपा ने बाहुबली को खड़ा किया। हमारे विधायकों को पद व पैसे के लालच दिए गए। वहीं कुछ रोज पहले भिवानी में ही पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा पैसे के लालच से नकारने राव ने सफाई देते हुए कहा कि पैसे का लालच दिया, पर हुड्डा जी को पता नहीं होगा। राव ने सख्त लहजे में कहा कि राज्यसभा चुनावों में पार्टी से गद्दारी करने वाले पांच विधायकों को बख्शा नहीं जाएगा। 3 अप्रैल को अनुशासन कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगा। वहीं भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण द्वारा कांग्रेस पर भेदभाव के आरोपों पर बोलते हुए राव नरेन्द्र ने कहा कि भाजपा ने झूठ व लच्छेदार भाषणों से लोगों को गुमराह किया। साथ ही वोट चोरी की, वोट चोरी ना होती तो हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बननी तय थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।