सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers, unaware of the availability of beds and proper facilities at the Kisan Kendra, are resting on heaps.

Bhiwani News: किसान केंद्र में बेड व समुचित सुविधा से अनजान किसान ढेरियों पर कर रहे आराम

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 03 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers, unaware of the availability of beds and proper facilities at the Kisan Kendra, are resting on heaps.
भिवानी की अनाज मंडी में किसानों के लिए बनाया गया विश्राम कक्ष।
विज्ञापन
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में फसल बेचने आने वाले किसानों को दो पल थकान मिटाने के लिए किसान केंद्र भी बना है। किसान केंद्र के अंदर होटल में बने कमरों की लग्जरी सुविधाएं भी हैं मगर बेचारे किसान इन सब से अनजान हैं। वे तो पहले गेट पास की लंबी कतार में लगते हैं और फिर मंडी में अपनी फसल उतार उसी ढेरी पर सुस्ता या आराम फरमा रहे हैं।
Trending Videos

किसान अपनी फसल की खरीद की उलझन में उलझा है वहीं अधिकारी भी किसानों को किसान केंद्र के बारे में ज्यादा जागरूक नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड मुख्यालय के द्वितीय तल के ऊपर किसान केंद्र बनाया गया है। किसान केंद्र के अंदर दो कक्ष बने हैं, प्रत्येक कक्ष में एक डबल बेड और अटैच शौचालय भी बना है। इसके अंदर वातानुकूलित माहौल के लिए एसी भी लगे हैं। किसान केंद्र का मंडी में आने वाले किसानों को तनिक भी आभास या जानकारी तक नहीं है। किसानों का कहना है कि उन्हें आराम नहीं बल्कि खरीद के लिए व्यवस्थाएं चाहिए जो मंडी में बिलकुल भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के वाहन पार्किंग स्थल पर बनाया जाएगा टेंट लगाकर अस्थायी आराम स्थल



किसान केंद्र तक पहुंचने में किसानों को काफी सीढि़यां नापनी पड़ सकती हैं। जबकि हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड कार्यालय मुख्य गेट के समीप ही वाहन पार्किंग की जगह पर टैंट लगाकर अस्थायी आराम स्थल बनाया जाएगा। जहां गेट पास कटवाने के बाद किसान अपनी फसल उतार थोड़ी देर यहां आराम कर सकेंगे। इसके लिए उपायुक्त ने मंडी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।







मंडी में किसानों को फसल बिक्री के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसान को खाना और आराम नहीं चाहिए, उसे तो उसकी फसल बिक्री कराने की व्यवस्थाएं कराई जाए तो बहुत होगा। मैं पहले कलानौर मंडी गया था, वहां कोई इंतजाम नहीं थे तो सरसों लेकर भिवानी मंडी आया हूं। यहां पर कोई खरीदार नहीं है। प्राइवेट बोली दाता अपनी मर्जी से खरीद कर रहे हैं। किराये का ट्रैक्टर लेकर आया हूं, उसे भी किराया देना है, किसान को क्या बचेगा।



-सुरेश कुमार रणकौली







मंडी में किसानों की फसल खरीद के लिए आढ़तियों के पास बारदाना तक नहीं है। किसान यहां खरीद के लिए भटक रहे हैं। सरकार किसानों का दाना-दाना खरीद का दावा कर रही है। अधिकारियों को किसानों की फसल की समय पर खरीद करानी चाहिए, मंडी में दो दिन से किसान अपनी फसल डालकर डेरा डाले हैं, मौसम की मार भी फसल पर पड़ रही है। किसान को केवल नुकसान हो रहा है।



-शिव सागर ढाणी बीरण।





मुझे किसान केंद्र का पता नहीं हैं, मैं यहां अपनी फसल बेचने आया हूं। मुझे तो इस बात की चिंता है कि जल्दी से फसल बिक जाए तो घर जाउं। विश्राम करने की किसे फुर्सत है। मंडी में फसल की ढेरी लगी है मगर खरीद एजेंसियों का कुछ अता पता नहीं है। ऐसे में यहां किसान अपनी फसल बेचने में आराम कम परेशानी ही ज्यादा झेलता है।



-नरेश कुमार, रणकौली।



किसान केंद्र में किसानों के आराम करने के लिए सभी व्यवस्थाएं कराई हुई हैं। ये केंद्र द्वितीय तल पर बना है इसलिए बहुत कम किसान ही यहां तक आते हैं। उपायुक्त के निर्देश पर वाहन पार्किंग स्थल पर टेंट लगाकर अस्थायी विश्राम स्थल बनाया जाएगा। इस संबंध में संबंधित कर्मचारियों को निर्देश देकर तत्काल प्रभाव से व्यवस्था कराए जाने को कहा गया है।



-देवेंद्र ढूल, कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed