{"_id":"69cecb904ba06a3f670ff2b6","slug":"there-is-no-leader-bigger-than-me-bjp-gives-rs-50-crore-birendra-singh-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-149035-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझ से बड़ा कोई नेता नहीं, भाजपा 50 करोड़ देती है : बीरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझ से बड़ा कोई नेता नहीं, भाजपा 50 करोड़ देती है : बीरेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह के निशाने पर भाजपा और अपने बिकाऊ नेता रहे। उन्होंने कहा कि 20 करोड़ में बिकने वाले नेता को भाजपा 50 करोड़ रुपये देकर पागल बना देती है। साथ ही कहा कि हरियाणा में मेरे से बड़ा कोई नेता नहीं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री भिवानी में पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जंगबीर सिंह ने बिना किसी लोभ लालच के संघर्ष किया और बड़ी सामाजिक व राजनीतिक लड़ाई लड़ी। वहीं हरियाणा में राज्यसभा चुनावों के बाद राजनीतिक भंवर में फंसी कांग्रेस व भाजपा की कूटनीति पर बड़ी बातें कहीं। चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने राज्यसभा चुनावों को लेकर कहा कि संगठन की कमी से कांग्रेस कमजोर रही क्योंकि बिना संगठन के पार्टी के प्रति वफादारी नहीं होती। नेता केवल टिकट पाने और एमएलए या एमपी बनने तक सीमित रहते हैं।
बिना नाम लिए पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यसभा चुनावों में वोट दिखाने के बाद भी प्रश्नचिह्न क्यों उठा रहा है। वोट दिखाने वाला (एमएलए) कहता है कांग्रेस को वोट नहीं दिया और देखने वाला (हुड्डा) फिर मना क्यों कर रहा है। राज्यसभा चुनावों में हरियाणा में हुए खेले पर बीरेन्द्र सिंह खुलकर बोले और कहा कि कोई चुनाव हो, पार्टी से हटकर बात करने वाले नेता की सदस्यता रद होनी चाहिए। वहीं क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर कार्रवाई को लेकर उन्होंने अलग-अलग राय दी। पहले कहा कि पांचों विधायकों की सदस्यता रद्द करें तो कांग्रेस के विधायक कम हो जाएंगे, ऐसे में इन विधायकों के खिलाफ कोई बड़ा फैसला लेना आसान नहीं है।
वहीं विधानसभा में किसी मुद्दे पर वोटिंग होने लगी तो कांग्रेस व्हिप भी जारी नहीं कर पाएगी। फिर कहा कि पार्टी से दगा करने वालों को निष्कासित किया जाए। राज्यसभा चुनावों में विधायकों की खरीद-फरोख्त की चर्चाओं पर बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा 20 करोड़ में बिकने वाले को 50 करोड़ रुपये देती है। ऐसे में लेने वाला ये सोचे कि ये तो सौदा ए गलत हो गया।
वहीं कांग्रेस नेताओं के ईडी व सीबीआई के डर को लेकर बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा हर किसी को गुलाम बनाना चाहती है। 8-10 फीसदी धनाढ्य लोग धर्मांधता से राजनीतिक रचना रच रहे हैं। आम आदमी ने इस बार 400 पार की रचना को तोड़ दिया था जिसके बाद 240 सीटों पर सिमटी भाजपा 160 पर आती जाती, बस प्रचार में चार-पांच दिन की कमी रह गई। वहीं खुद के बेटे बृजेन्द्र सिहं की सद्भाव यात्रा में कांग्रेस नेताओं के ना आने पर बोले कि हरियाणा कांग्रेस में मुझ से बड़ा नेता कोई नहीं, मैं समर्थक दे रहा हूं।
Trending Videos