{"_id":"69ccf93fa0a37d34970e99cb","slug":"video-national-women-student-parliament-program-will-be-organized-for-the-first-time-in-cblu-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के सीबीएलयू में पहली बार होगा राष्ट्रीय महिला विद्यार्थी संसद कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के सीबीएलयू में पहली बार होगा राष्ट्रीय महिला विद्यार्थी संसद कार्यक्रम का आयोजन
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो दीप्ति धर्माणी के दिशा निर्देशन एवं कुलसचिव डॉ. जितेंद्र भारद्वाज की उपस्थिति में 03 से 05 अप्रैल तक महिला विद्यार्थी पार्लियामेंट का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के विश्वविद्यालय में पहली बार चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर की महिला यूथ पार्लियामेंट का आयोजन सभी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह बात डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मालिक ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के ओल्ड परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिला विद्यार्थी पार्लियामेंट का आयोजन महत्वपूर्ण एवं कारगर साबित होगा। इस आयोजन से महिला विद्यार्थियों को अपने कम्युनिकेशन स्किल्स को बढ़ाने के साथ ही राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इससे महिला विद्यार्थियों को अपनी अभिव्यक्ति की झिझक खत्म करने का मौका मिलेगा। प्रतिभागी महिला विद्यार्थियों के लिए राधा स्वामी सत्संग भवन में ठहरने की आवासीय सुविधा संत कंवर महाराज ने की है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रतिभागियों को सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के तीन आयोजन उड़ीसा, गुजरात और मध्य प्रदेश में हो चुके हैं और यह चौथा आयोजन हरियाणा के सीबीएलयू में हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।