सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A person was injured in a collision with a roadways bus, the accident took place in Jui.

Bhiwani News: रोडवेज बस की टक्कर से व्यक्ति घायल, जूई में हुआ हादसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
A person was injured in a collision with a roadways bus, the accident took place in Jui.
विज्ञापन
जूई। तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से जूई कलां में 50 वर्षीय रोहतास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय जूई कलां निवासी रोहतास सड़क पर पैदल जा रहे थे। घायल रोहतास और उसके बेटे अनिल की शिकायत पर जूई थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

हिसार से चनानी-चरखी दादरी जा रही रोडवेज बस ने जूई कलां में रोहतास को टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए पीएचसी जूई पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भिवानी के अस्पताल रेफर कर दिया जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। जांच अधिकारी एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed