{"_id":"69c43a7d18fe5d6aab0a4671","slug":"change-in-the-operating-time-of-bhiwani-tilak-bridge-express-new-schedule-will-be-implemented-from-march-28-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-148642-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस के संचालन समय में बदलाव, 28 मार्च से नया शेड्यूल लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस के संचालन समय में बदलाव, 28 मार्च से नया शेड्यूल लागू
विज्ञापन
भिवानी का रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे द्वारा समय पालनता में सुधार के लिए गाड़ी संख्या 14737 भिवानी-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। 28 मार्च (शनिवार) को यह गाड़ी भिवानी जंक्शन से 04:40 बजे रवाना होकर भिवानी सिटी स्टेशन पर 04:49 बजे पहुंचेगी।
वहीं बामला स्टेशन पर 04:58 बजे, खरक स्टेशन पर 05:07 बजे, कलानौर कलां स्टेशन पर 05:15 बजे, लाहली स्टेशन पर 05:26 बजे, रोहतक जंक्शन पर 06:06 बजे और तिलक ब्रिज स्टेशन पर 08:41 बजे पहुंचेगी।
इसके अलावा रेलवे द्वारा जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड के खैरथल-पड़ीसल स्टेशनों के बीच आरयूबी लॉन्चिंग कार्य किया जा रहा है जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। गाड़ी संख्या 14726 मथुरा-भिवानी ट्रेन 10 मई को मथुरा से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 10 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
गुरेरा से वाया सिवानी-तोशाम होकर भिवानी तक शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
भिवानी। रोडवेज द्वारा गांव गुरेरा से वाया सिवानी, तोशाम होते हुए भिवानी के लिए स्पेशल बस शुरू की गई है जिससे अनेक गांवों के ग्रामीणों और महाविद्यालयों में जाने वाले विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। बस का संचालन प्रतिदिन गांव गुरेरा से सुबह साढ़े छह बजे होगा। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से गांव गुरेरा से भिवानी के लिए रोडवेज बस की मांग की जा रही थी। स्पेशल बस न होने के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इस पर संज्ञान लेते हुए रोडवेज द्वारा बस का संचालन शुरू किया गया है। वहीं वापसी में इस बस का सिवानी में ठहराव होगा। तोशाम सब डिपो से ड्यूटी इंचार्ज कर्मबीर भाकर ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर गुरेरा से भिवानी के लिए बस सेवा शुरू की गई है।
Trending Videos