सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BPL families will have to wait for 45 days for cooking gas.

Bhiwani News: रसोई गैस के लिए बीपीएल परिवार को 45 दिन तक करना पड़ेगा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
BPL families will have to wait for 45 days for cooking gas.
इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट में खड़ी सिलिंडर की गाड़ी। 
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश में बीपीएल परिवारों के लिए आपूर्ति के नए मानक तय किए गए हैं। रसोई गैस के लिए बीपीएल परिवारों को पूरे 45 दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। पेट्रोलियम कंपनियों ने अब ऑनलाइन बुकिंग में नए मानकों को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया है। वहींं, हाल ही में केवाईसी कराने वालों की भी गैस आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। वहीं, एक सिलिंडर वाले उपभोक्ताओं को 25 दिन और दो सिलिंडर वालों को 35 दिन में गैस आपूर्ति मिलेगी।
Trending Videos

भिवानी जिले में विभिन्न पेट्रोलियम कंपनियों की 27 गैस वितरक एजेंसियों से करीब 3,71 674 उपभोक्ता जुड़े हैं। अगर बात बीपीएल परिवारों की की जाए तो भिवानी जिले में 1,87073 परिवार स्टेट बीपीएल की श्रेणी में आते हैं जबकि 13341 परिवार डबल एवाई श्रेणी में शामिल किए गए हैं। बीपीएल श्रेणी के दोनों ही परिवारों को अब गैस सिलिंडर की आपूर्ति 45 दिन में की जाएगी। एक सिलिंडर रखने वाले परिवारों को 25 दिन बाद दूसरा गैस सिलिंडर बुक करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर आया ओटीपी, घर नहीं पहुंचा रसोई गैस सिलिंडर
कई उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर डिलीवरी का ओटीपी तो आ गया पर गैस सिलिंडर घर नहीं पहुंचा। ऐसे उपभोक्ता भी एजेंसी में पूछताछ के लिए पहुंच रहे हैं जिन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही डिलीवरी के लिए भी ओटीपी नंबर का मानक तय किया हुआ है।
-----------
ये है प्रदेश में बीपीएल परिवारों की स्थिति
जिले के नाम: अंत्योदय परिवार - अंत्योदय परिवार सदस्य- राज्य बीपीएल परिवार राज्य बीपीएल सदस्य

1. अंबाला- 13104- 33951- 155107- 597523

2. भिवानी- 13341- 35659- 187073- 713605

3. चरखी दादरी- 5839- 16684- 69283- 261530

4. फरीदाबाद- 23193- 74029- 232918- 947146

5. फतेहाबाद- 11004- 30465- 155792- 596976

6. गुरुग्राम- 18180- 57580- 102436- 394270

7. हिसार- 20013- 55824- 268286- 1032112

8. झज्जर- 11077- 29587- 119014- 454020

9. जींद- 14366- 41061- 210010- 831374

10. कैथल- 12275- 32853- 171096- 671804

11. करनाल- 17544- 46129- 235632- 923201

12. कुरुक्षेत्र- 11378- 31212- 142429- 548322

13. महेंद्रगढ़- 10807- 29708- 131939- 492396

14. मेवात- 11527- 42024- 212924- 1127814

15. पलवल- 12091- 35081- 187162- 821324

16. पंचकूला- 6062- 17626- 62306- 258630

17. पानीपत- 14247- 39211- 192477- 787579

18. रेवाड़ी- 10499- 28202- 118292- 439847

19. रोहतक- 11973- 32541- 136558- 531663

20. सिरसा- 15038- 41268- 206474- 787884

21. सोनीपत- 16130- 43043- 193081- 764460

22. यमुनानगर- 14058- 36829- 204120- 798110

----------

कुल: 293746- 830567- 3694 409- 14781590

-----

पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से गैस वितरण को लेकर नए मानक तय किए गए हैं। अब नए मानकों के हिसाब से ही उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति दी जा रही है। अब केवाईसी कराने वालों की आपूर्ति पर रोक लगाई गई है। दो सिलिंडर रखने वालों को 35 दिन और एक सिलिंडर वाले उपभोक्ता की 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग की जा रही है। शहरी और ग्रामीण दायरे के बीपीएल परिवारों के लिए 45 दिन बाद गैस बुकिंग का प्रावधान किया गया है। ऑनलाइन पोर्टल पर ही ये बुकिंग होगी।
चौधरी दिलबाग सिंह सांगवान, अध्यक्ष गैस वितरक एसोसिएशन भिवानी।
--------

रसोई गैस की कालाबाजारी पर निगरानी रखी जा रही है। रसोई गैस आपूर्ति को लेकर कोई दिक्कत नहीं हैं। रोजाना ही गैस एजेंसियों के स्टॉक की भी जांच की जा रही है। अगर अवैध रूप से कोई गैस सिलिंडरों का भंडारण करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ता तय मानकों के हिसाब से ही गैस आपूर्ति प्राप्त करें।
-अपार तिवारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed