{"_id":"69a986c0d126dc03d1003a2d","slug":"25-cheaters-caught-in-class-10-english-exam-in-haryana-board-of-school-education-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: दसवीं की अंग्रेजी परीक्षा में 25 नकलची पकड़े, दो अधिकारियों पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: दसवीं की अंग्रेजी परीक्षा में 25 नकलची पकड़े, दो अधिकारियों पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: Naveen
Updated Thu, 05 Mar 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार
नूंह के प्रभाव वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछेड़ा-02 पर पर्यवेक्षक ताराचंद पीआरटी की ड्यूटी में कोताही मिलने पर उन्हें कार्यभार मुक्त किया गया। इसके अलावा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन-1 (बी-1) से पर्यवेक्षक सुनीता रानी जेबीटी को भी ड्यूटी में लापरवाही के कारण मुक्त किया गया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा में प्रदेशभर में 25 नकल के मामले सामने आए। परीक्षा ड्यूटी में कोताही पाए जाने पर एक उप केंद्र अधीक्षक और दो पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया गया। वीरवार को प्रदेश के 1,357 परीक्षा केंद्रों पर 2,87,844 परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी।
Trending Videos
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने चरखी दादरी और नूंह के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। चरखी दादरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदवास में तीन नकल के मामले दर्ज हुए। वहीं, उप केंद्र अधीक्षक रणधीर सिंह को उसी स्कूल में नियुक्त होने के कारण परीक्षा ड्यूटी से मुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह के प्रभाव वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछेड़ा-02 पर पर्यवेक्षक ताराचंद पीआरटी की ड्यूटी में कोताही मिलने पर उन्हें कार्यभार मुक्त किया गया। इसके अलावा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन-1 (बी-1) से पर्यवेक्षक सुनीता रानी जेबीटी को भी ड्यूटी में लापरवाही के कारण मुक्त किया गया।
12वीं के इतिहास और जीव विज्ञान की परीक्षा
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि छह मार्च को प्रदेश के 1,180 परीक्षा केंद्रों पर सीनियर सेकेंडरी की इतिहास और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित होगी। इसमें 1,45,775 परीक्षार्थी (छात्र और डीएलएड छात्र) शामिल होंगे।