सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The guests of the sky got their own home; in Bawanikheda, a six-story birdhouse with 600 nests was built at a cost of six lakh rupees.

Bhiwani News: आसमान के मेहमानों को मिला अपना आशियाना, बवानीखेड़ा में छह मंजिला पक्षी घर में 600 घोंसले, छह लाख रुपये की लागत से हुआ तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 06 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The guests of the sky got their own home; in Bawanikheda, a six-story birdhouse with 600 nests was built at a cost of six lakh rupees.
बवानीखेड़ा में बनाया पक्षी घर। 
विज्ञापन
भिवानी। बवानीखेड़ा में पक्षी संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए नगर पालिका ने छह मंजिला पक्षी टावर का निर्माण कराया है। कस्बे के शहीद गुलाब सिंह पार्क के पास स्थित झील पर डी-प्लान योजना के तहत लगभग 65 फीट ऊंचा यह टावर बनाया गया है। पक्षियों को सुरक्षित आश्रय देने के उद्देश्य से बनाए गए इस टावर पर करीब छह लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
Trending Videos

इस टावर में पक्षियों के लिए लगभग 600 घोंसले तैयार किए गए हैं। इन्हें विशेष मिट्टी और निर्माण सामग्री से बनाया गया है ताकि गर्मी, सर्दी और बारिश के मौसम में भी पक्षियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। टावर को घोंसलों के आकार में तैयार करने के लिए राजस्थान से आए छह कारीगरों ने अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर अत्री ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और आबादी के कारण पक्षियों के प्राकृतिक आश्रय लगातार कम होते जा रहे हैं। ऐसे में इस टावर का उद्देश्य पक्षियों को सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराना है। साथ ही कस्बे के लोग भी यहां एक निश्चित स्थान पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रख सकेंगे।
भविष्य में और भी बनाए जाएंगे पक्षी टावर
फोटो : 7
पक्षियों का संरक्षण बेहद जरूरी है। कुछ समय पहले यात्रा के दौरान इस तरह का पक्षी टावर देखा था, जिसके बाद बवानीखेड़ा में भी ऐसा टावर बनाने का विचार आया। इसी सोच के तहत डी-प्लान योजना से इसका निर्माण कराया गया है। भविष्य में भी उपयुक्त स्थानों का चयन कर ऐसे और पक्षी टावर बनाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि पक्षियों को सुरक्षित आवास मिल सके। - सुंदर अत्री, अध्यक्ष नगर पालिका बवानीखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed