सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A rapid response team has been formed at the district civil hospital, with doctors deployed in three shifts for Dussehra.

Bhiwani News: जिला नागरिक अस्पताल में रैपिड रिस्पांस टीम गठित, दुल्हेंडी पर तीन शिफ्टों में डॉक्टर तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A rapid response team has been formed at the district civil hospital, with doctors deployed in three shifts for Dussehra.
जिला नागरिक अस्पताल में ​स्थित आपातकालीन विभाग।
विज्ञापन
भिवानी। होली के त्योहार को देखते हुए जिला नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। दुल्हेंडी पर चिकित्सकों के स्वीकृत अवकाश रद्द कर दिए गए हैं और सभी विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों को मोबाइल फोन स्विच ऑफ न करने तथा अपना स्टेशन न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos

जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवान सिंह ने सिंथेटिक रंगों से सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि सिंथेटिक रंग हानिकारक होते हैं और इनका प्रयोग नहीं करना चाहिए। ये आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और त्वचा पर भी दुष्प्रभाव डालते हैं। उन्होंने कहा कि सिंथेटिक और ऑर्गेनिक रंग देखने में लगभग समान लगते हैं लेकिन प्रयोग करने पर अंतर स्पष्ट हो जाता है। सिंथेटिक रंग गहरे होते हैं और आसानी से नहीं उतरते जबकि ऑर्गेनिक रंग गहरी छाप नहीं छोड़ते और आसानी से साफ हो जाते हैं। दुल्हेंडी के दिन आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:::
दुल्हेंडी पर जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में तीन शिफ्टों में तीन-तीन चिकित्सक तैनात किए गए हैं। वहीं विशेषज्ञ चिकित्सक की भी ड्यूटी लगाई गई है ताकि आपात स्थिति में वे अपनी सेवा दे सकें। -डॉक्टर बलवान सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।

ये है दुल्हेंडी के दिन आपात विभाग में ड्यूटी चार्ट
आपात विभाग में चार मार्च को तीन शिफ्टों में चिकित्सक ड्यूटी देंगे। इनमें सुबह की शिफ्ट में डॉ. मानसी, डॉ. विक्रम, डॉ. राकेश तैनात रहेंगे। जबकि शाम की शिफ्ट में डॉ. कोमल, डॉ. संजय, डॉ. राकेश धायल तैनात रहेंगे। इसी तरह रात्रि शिफ्ट में डॉ. पूजा, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. अरविंद मलिक ड्यूटी देंगे।

ये हैं रैपिड रिस्पांस टीम में शामिल चिकित्सक
फिजिशियन - डॉ. यतीन गुप्ता
ऑर्थो सर्जन - डॉ. मनीष श्योराण
जनरल सर्जन - डॉ. रमेश लांबा
एनेस्थेटिस्ट - डॉ. नवीन घोष
नेत्र रोग विशेषज्ञ - डॉ. एडविन (कंसल्टेंट)
ईएनटी सर्जन - डॉ. शुभम महता
डेंटल सर्जन - डॉ. प्रीति
नेत्र रोग सहायक - डॉ. हरजीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed