सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A Unique Initiative Launched in Bhiwani: Well Worship Ceremony Held for the First Time in Haryana Upon the Birth of a Transgender Child.

भिवानी से शुरू हुई अनूठी पहल, मंगलामुखी बच्चे के जन्म पर हरियाणा में पहली बार हुआ कुआं पूजन

Naveen Naveen
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:48 PM IST
A Unique Initiative Launched in Bhiwani: Well Worship Ceremony Held for the First Time in Haryana Upon the Birth of a Transgender Child.
समाज के हाशिए पर रहने वाले मंगलामुखी समुदाय ने भिवानी से एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने ममता और स्वीकार्यता की नई परिभाषा गढ़ी गई है। वीरवार को भिवानी में खुशी और जश्न का माहौल बना, जब मंगला मुखी समाज ने नवजात बच्चे के सवा महीने का होने पर पूरे विधि-विधान के साथ कुआं पूजन किया। यह उत्सव केवल एक परंपरा का निर्वहन नहीं था, बल्कि उन संकीर्ण विचारधाराओं को करारा जवाब था जो मंगला मुखी बच्चों को तिरस्कार की दृष्टि से देखते हैं। मंगला मुखी समाज की भिवानी से की गई प्रदेश की अनूठी पहल है, जिसमें इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व मंगला मुखी समाज की महंत बुलबुल ने किया। शहर के जीतूवाला जोहड़ स्थित मंगला मुखी समाज आश्रम से शुरू हुआ यह उत्सव ढोल-नंगाड़ों की थाप और मंगल गीतों के साथ कृष्णा कॉलोनी स्थित स्वर्ग आश्रम तक पहुंचा। नाचते-गाते समुदाय के सदस्यों ने यह संदेश दिया कि हर बच्चा ईश्वर का रूप है और उसका स्वागत उसी भव्यता से होना चाहिए जैसा किसी भी अन्य बच्चे का होता है। इस दौरान आश्रम में हवन एवं नामकरण कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर महंत बुलबुल ने समाज की कड़वी सच्चाई को साझा करते हुए कहा कि अक्सर देखा जाता है कि मंगला मुखी बच्चे के जन्म लेते ही उसके प्रति समाज और परिवार की विचारधारा संकीर्ण हो जाती है। कई बार तो जन्म से ही उनका शोषण शुरू हो जाता है। हमने भिवानी से एक मुहिम शुरू की है कि यदि किसी के घर मंगला मुखी बच्चा पैदा होता है, तो उसे लावारिस छोडऩे या प्रताडि़त करने के बजाय हमें सौंप दें। हम उसका पालन-पोषण अपनी संतान की तरह करेंगे। महंत बुलबुल ने कहा कि आश्रम केवल इन बच्चों को छत ही नहीं दे रहा, बल्कि उनके भविष्य की नींव भी रख रहा है। महंत ने बताया कि आश्रम में रह रहे बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार दिए जा रहे हैं। लक्ष्य साफ है, इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩा ताकि वे भविष्य में एक सफल और संस्कारवान नागरिक बन सकें। बच्चों की रुचि के अनुसार उन्हें उनके सपनों को उड़ान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। परंपरा के अनुसार कुआं पूजन जैसी रस्म आमतौर पर पुत्र जन्म पर प्रमुखता से देखी जाती थीं, लेकिन मंगला मुखी बच्चे के लिए इसका आयोजन समानता का प्रतीक है। भिवानी के मंगला मुखी समाज की यह संवेदनशीलता बताती है कि परिवार खून से नहीं, बल्कि प्यार और स्वीकार्यता से बनता है। इस अवसर पर नवजात को महंत खुशी, तनीषा, तेजशिया, काजल, सोना, मन्नत, मीनाक्षी, रेखा, रचना, रेशमा सहित सभी महंतों ने अपना आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: सुन्दरानन्द आश्रम के पास देर रात सीएनजी डीसीएम में लगी आग, वाहन जला

26 Mar 2026

VIDEO: पेट्रोल-डीजल के लिए मची मारामारी, देर रात तक और तड़के से ही पंपों पर लगी लंबी कतारें

26 Mar 2026

IIT कानपुर: सुसाइड रोकने के लिए हॉस्टलों में लगेंगे स्प्रिंग-लोडेड पंखे; 24 घंटे तैनात रहेंगे मनोचिकित्सक

26 Mar 2026

गगनदीप रंधावा के परिवार से मिलने पहुंची अकाली नेता कंचनप्रीत कौर, सीबीआई जांच की मांग तेज

26 Mar 2026

पानीपत में फैक्टरी में लगी आग , फायर ब्रिगेड की 10 टीमों ने पाया काबू

26 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: पथवारी मंदिर से नरी सेमरी के लिए रवाना हुआ माँ भगवती का डोला

26 Mar 2026

Ujjain News: चैत्र अष्टमी पर भांग का श्रृंगार करके राम नाम के बेल पत्र से सजे बाबा श्रीमहाकाल, जयकारों की गूंज

26 Mar 2026
विज्ञापन

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला थाने में देखा पुलिस के कामकाज का तरीका

26 Mar 2026

फर्रूखाबाद: बुजुर्ग दंपती का किरायेदार ही निकला कातिल, गिरफ्तार

25 Mar 2026

कानपुर: ट्रक में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान

25 Mar 2026

VIDEO: युवती की अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर की पोस्ट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

25 Mar 2026

VIDEO: साइबर ठगों ने की 50 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

25 Mar 2026

VIDEO: आगरा में दर्दनाक हादसा, मां-बेटी के ऊपर से गुजरा ट्रक का पहिया, दोनों की दर्दनाक माैत; मंजर देख कांप गया कलेजा

25 Mar 2026

VIDEO: शिक्षक दंपती से मारपीट, वीडियो बनाने पर तोड़ा मोबाइल; कार की भी चाबी ले गए दबंग

25 Mar 2026

VIDEO: अष्टमी और नवमी पर मंदिरों पर तैनात रहेगी पुलिस, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

25 Mar 2026

VIDEO: मिशन शक्ति के तहत निकाली बाइक रैली, गूंजा महिला सुरक्षा का संदेश

25 Mar 2026

Muzaffarnagar: खतौली में 48 बीघा जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

25 Mar 2026

Muzaffarnagar: रासायनिक खेती से घट रही उर्वरता, प्राकृतिक खेती वरदान: डॉ. पालेकर

25 Mar 2026

Shamli: नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप और जिला कार्यकारिणी सदस्यों का हुआ स्वागत

25 Mar 2026

धधकती चिताओं के बीच नगर वधुओं ने किया नृत्य, VIDEO

25 Mar 2026

VIDEO: लखनऊ में पेट्रोल पंपों पर देर रात लगी लंबी लाइन

25 Mar 2026

VIDEO: अफवाह के चलते पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, लगी लंबी लाइनें, कर्मचारी बोले- कोई कमी नहीं है

25 Mar 2026

महासमुंद: रोप-वे हादसे में कांग्रेस जांच टीम ने लापरवाही उजागर की, मुआवजे की मांग

25 Mar 2026

Delhi: पुराने लोहे के पुल का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर लटका, जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

25 Mar 2026

कानपुर: नुक्कड़ नाटक के जरिए गिनाई सरकार की उपलब्धियां

25 Mar 2026

Muzaffarnagar: जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल, यूपी, बिहार विजयी

25 Mar 2026

Muzaffarnagar: पांचवीं पास सरगना साथियों संग चला रहा था अवैध टेलीफोन एक्सचेंज, दो गिरफ्तार

25 Mar 2026

Muzaffarnagar: अक्षय हत्याकांड का हुआ खुलासा, बाल अपचारी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

25 Mar 2026

Meerut: अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका, रासुका और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

25 Mar 2026

Muzaffarnagar: विकसित भारत युवा संसद में छात्रों ने आपातकाल पर रखे विचार

25 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed