सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A special cleanliness drive has begun at the Pahari Mata Temple, where 500 flowering plants will be planted.

Bhiwani News: पहाड़ी माता मंदिर में शुरू हुआ विशेष स्वच्छता अभियान, लगाए जाएंगे 500 फूलदार पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
A special cleanliness drive has begun at the Pahari Mata Temple, where 500 flowering plants will be planted.
पहाड़ी माता मंदिर में सफाई अभियान चलाते  एडीसी दीपक बाबूलाल करवा व अन्य।
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। गांव पहाड़ी स्थित माता मंदिर में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा की अगुवाई में गांव दुल्हेड़ी की युवा स्वच्छता एवं जन सेवा समिति द्वारा शुक्रवार से तीन दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत मंदिर परिसर और आसपास के पहाड़ी क्षेत्र की सफाई कर 400 से 500 रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाए जाएंगे ताकि परिसर को हरा-भरा और आकर्षक बनाया जा सके।


सप्ताह के अगले शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भी दोबारा सफाई अभियान चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहाड़ी माता मंदिर में आसपास ही नहीं बल्कि दूरदराज क्षेत्रों से भी लाखों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। लोगों की आस्था को देखते हुए एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने मंदिर परिसर को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाने की योजना तैयार की। योजना के तहत गांव दुल्हेड़ी की युवा स्वच्छता एवं जन सेवा समिति को साथ लेकर शुक्रवार से विशेष अभियान की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने स्वयं युवाओं के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के साथ लगते पहाड़ी क्षेत्र में भी सफाई की जाएगी। आसपास की झाड़ियों को हटाकर वहां फूलदार पौधे लगाए जाएंगे जिससे मंदिर परिसर अधिक भव्य और हरा-भरा दिखाई देगा। वहीं युवा समिति की अगुवाई कर रहे पवन कुमार ने बताया कि फूलदार पौधों के साथ दूब लगाने की भी योजना है ताकि हरियाली बनी रहे। उन्होंने बताया कि समिति में करीब 70 से 80 युवा निस्वार्थ भाव से स्वच्छता कार्य में जुटे हुए हैं। एडीसी द्वारा स्वयं सफाई करने से युवाओं को स्वच्छता अभियान में और अधिक योगदान देने की प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed