{"_id":"6a0a2146b13dc550d9077390","slug":"bhavnagar-terminus-haridwar-weekly-train-will-operate-till-31st-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-151231-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 31 तक होगा भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार साप्ताहिक ट्रेन का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 31 तक होगा भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार साप्ताहिक ट्रेन का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार-भावनगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 31 मई तक जारी रखने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के भिवानी स्टेशन पर ठहराव होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09271 भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 31 मई तक भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक रविवार को सुबह 4:25 बजे रवाना होकर सोमवार को दोपहर 3 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09272 हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन एक जून तक हरिद्वार से प्रत्येक सोमवार को शाम 4:25 बजे रवाना होकर मंगलवार को सुबह 4:35 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में सिहोर गुजरात, धोला, बोटाड, सुरेंद्रनगर गेट, विरमगाम, आंबली रोड, गांधीनगर कैपिटल, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़ और रतनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसके अलावा ट्रेन चूरू, सादुलपुर, सिवानी, हिसार, हांसी, भिवानी, कलानौर कलां, रोहतक, पानीपत, अंबाला कैंट, सहारनपुर और रुड़की स्टेशनों पर भी रुकेगी।