{"_id":"6a0a2221dc07b457770bfd07","slug":"i-have-lost-faith-in-the-government-i-will-go-on-a-hunger-strike-from-25th-sanjay-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-151249-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार से भरोसा उठ चुका, 25 से करूंगा आमरण अनशन : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार से भरोसा उठ चुका, 25 से करूंगा आमरण अनशन : संजय
विज्ञापन
गांव ढाणी लक्ष्मण में बैठक को संबोधित करते मृतक मनीषा के पिता संजय ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ढिगावा मंडी (भिवानी)। मनीषा मौत मामले में न्याय की मांग के लिए रविवार को गांव ढाणी लक्ष्मण स्थित बाबा धर्मदास मंदिर प्रांगण में कन्नी सर्व समाज न्याय समिति, यूनियनों के पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों की पंचायत आयोजित हुई। इस दौरान मृतका मनीषा के पिता संजय ने कहा कि सरकार से उनका भरोसा उठ चुका है और वह 25 मई से आमरण अनशन शुरू करेंगे।
संजय ने कहा कि संघर्ष काफी लंबा चल चुका है और लोगों ने उनका व उनके परिवार का पूरा सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि सरकार से मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई थी जिसे सरकार ने मान भी लिया था लेकिन अब तक जांच को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि आंदोलन में सहयोग करने वाले लोगों पर आगे चलकर मुकदमे दर्ज हों इसलिए अब वह खुद आमरण अनशन पर बैठेंगे।
पंचायत की अध्यक्षता कन्नी प्रतिनिधि एवं पूर्व बीडीसी धर्मवीर बुढेड़ा ने की जबकि मंच संचालन धर्मपाल बारवास ने किया। समिति ने निर्णय लिया कि सात जून को ढाणी लक्ष्मण गांव में हरियाणा स्तर की बड़ी पंचायत आयोजित की जाएगी। साथ ही समिति पदाधिकारियों ने संजय से अनुरोध किया कि वे 25 मई के बजाय सात जून को होने वाली प्रदेशस्तरीय पंचायत के बाद आमरण अनशन का फैसला लें।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मेवा सिंह आर्य ने कहा कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। सुमन सिंगल ने कहा कि जब तक समाज में एकता नहीं होगी तब तक सरकार नहीं झुकेगी।
स्वराज युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष युद्धवीर सिंह खरेटा ने कहा कि सरकार तक यह संदेश पहुंचा दिया जाए कि जब तक मनीषा को न्याय नहीं मिलेगा तब तक लोग शांत नहीं बैठेंगे और सरकार को झुकना पड़ेगा। पुष्पा जूई ने कहा कि सभी समाज न्याय की लड़ाई के लिए एकजुट हो चुके हैं और न्याय लेकर रहेंगे।
राजकुमार ने कहा कि करीब नौ महीने बीत जाने के बावजूद मनीषा को न्याय नहीं मिला है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव आजाद भूंगला ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर आसपास के गांवों के ग्रामीण, सरपंच, कन्नी समाज के लोग, 52 और 84 खापों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।