पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Additional coaches added to several trains for the convenience of passengers.

Bhiwani News: यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त डिब्बे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Additional coaches added to several trains for the convenience of passengers.
​भिवानी का रेलवे स्टेशन। 
भिवानी। गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ी यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अलग-अलग ट्रेनों में निर्धारित अवधि के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को सफर में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14731/14732 दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली ट्रेन में दिल्ली से 1 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा बठिंडा से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा लगाया जाएगा। गाड़ी संख्या 04717/04718 हिसार-तिरुपति-हिसार स्पेशल ट्रेन में हिसार से 4 जुलाई से 25 जुलाई तक तथा तिरुपति से 6 जुलाई से 27 जुलाई तक एक थर्ड एसी श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 59632/59631 रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी ट्रेन में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक पांच द्वितीय साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। गाड़ी संख्या 09635/09636 जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल ट्रेन में भी 1 जुलाई से 31 जुलाई तक पांच द्वितीय साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14795/14796 भिवानी-कालका-भिवानी ट्रेन में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। गाड़ी संख्या 14705/14706 भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी ट्रेन में 2 जुलाई से 1 अगस्त तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी। गाड़ी संख्या 14725/14726 भिवानी-मथुरा-भिवानी ट्रेन में भिवानी से 3 जुलाई से 2 अगस्त तक तथा मथुरा से 4 जुलाई से 3 अगस्त तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे।
गाड़ी संख्या 14715/14716 हिसार-जयपुर-हिसार ट्रेन में हिसार से 1 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा जयपुर से 4 जुलाई से 3 अगस्त तक चार साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। गाड़ी संख्या 14734/14733 जयपुर-बठिंडा-जयपुर ट्रेन में 2 जुलाई से 1 अगस्त तक चार साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी। गाड़ी संख्या 54704/54703 जयपुर-बठिंडा-जयपुर ट्रेन में जयपुर से 3 जुलाई से 2 अगस्त तक तथा बठिंडा से 4 जुलाई से 3 अगस्त तक चार साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे।


जुलाई और अगस्त तक मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
उत्तर पश्चिम रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की है। दिल्ली, भिवानी, हिसार, रेवाड़ी, जयपुर, बठिंडा, मथुरा, कालका और तिरुपति रूट की ट्रेनों में एक से पांच तक अतिरिक्त डिब्बे लगाए जा रहे हैं। इनमें द्वितीय शयनयान, थर्ड एसी, द्वितीय साधारण और साधारण श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। अलग-अलग ट्रेनों में यह व्यवस्था जुलाई और अगस्त की निर्धारित तिथियों तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed