{"_id":"6a42c8f0726016c1120d464f","slug":"the-adc-has-summoned-all-parties-today-regarding-the-case-of-theft-of-offerings-from-the-pahari-mata-temple-bhiwani-news-c-21-1-hsr1034-900847-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पहाड़ी माता मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में एडीसी ने आज सभी पक्ष किए तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पहाड़ी माता मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में एडीसी ने आज सभी पक्ष किए तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढिगावामंडी। गांव पहाड़ी स्थित पहाड़ी माता मंदिर के कथित चोरीशुदा आभूषणों के मामले में जांच तेज हो गई है। पूर्व सुपरवाइजर आशीष इस समय पुलिस रिमांड पर है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। इसी बीच अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ने 30 जून को सुबह 11:30 बजे मामले की प्रशासनिक जांच के लिए सभी संबंधित पक्षों को तलब किया है।
आशीष से जुड़ी जांच में सामने आ रहे नए तथ्यों के चलते उसकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मामले की शुरुआत तब हुई जब तोशाम क्षेत्र में आभूषणों से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शिकायत कर जांच की मांग उठाई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मंदिर के पूर्व सुपरवाइजर आशीष के पास बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और मंदिर में चढ़ाई जाने वाली अन्य वस्तुएं मिलीं जिससे पूरे प्रकरण पर संदेह गहरा गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान रविवार को आशीष को पुलिस टीम गांव पहाड़ी स्थित उसके घर लेकर पहुंची।
बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने वहां से कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आशीष के हाथ में एक काले रंग का बैग भी था जिसे पुलिस अपने साथ ले गई। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। आशीष को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया था। मंगलवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। सूत्रों का दावा है कि पूछताछ के दौरान आशीष ने मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि रिमांड समाप्त होने के बाद कई अहम खुलासे सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
उधर उपायुक्त कार्यालय के निर्देशों के बाद अतिरिक्त उपायुक्त भिवानी इस प्रकरण की स्वतंत्र प्रशासनिक जांच भी कर रहे हैं। जांच में उपमंडल अधिकारी (नागरिक), तहसीलदार लोहारू, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त, थाना प्रभारी लोहारू, बीडीपीओ, लेखा अधिकारी सहित कई अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मंदिर के आभूषणों से जुड़े लेनदेन की जांच के लिए हालू बाजार भिवानी के केकेके ज्वेलर्स और श्री सिल्वर हाउस के प्रतिनिधियों को भी नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। इन प्रतिष्ठानों से कथित रूप से जारी बिलों की भी जांच की जाएगी और आवश्यक दस्तावेज मांगे जाएंगे। इसके अलावा तहसीलदार लोहारू को गांव पहाड़ी के नरेश पुत्र उमेद सिंह, रोहतास, जागेराम, शेर सिंह, रामपाल सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों को भी जांच में उपस्थित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मंगलवार को एक ओर आशीष की पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा वहीं दूसरी ओर एडीसी के समक्ष होने वाली प्रशासनिक जांच में कई पक्षों के बयान दर्ज होंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मंदिर आभूषण प्रकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।