भिवानी। रोहतक स्थित महाराजा अग्रसेन क्रिकेट स्टेडियम वैश्य कॉलेज में आयोजित स्वर्णकार सेवा संघ हरियाणा के दो दिवसीय टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में भिवानी की टीम ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर टी-10 कप अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से स्वर्णकार समाज की 15 क्रिकेट टीमों ने भाग लिया। टीम के खिलाड़ी सचिन सोनी को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया।
विजेता टीम में कप्तान राकेश सोनी, उपकप्तान संजीव सोनी, सचिन सोनी, नकुल सोनी, शक्ति सोनी, सूरज सोनी, राजीव सोनी, विनोद सोनी, अभिषेक सोनी, विक्रम सोनी, जतिन सोनी, प्रवीण सोनी, निहाल सोनी और रॉकी सोनी शामिल रहे। भिवानी पहुंचने पर विजेता टीम के खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर युवा सुनार जन सेवा समिति के प्रधान हेमंत वर्मा गोल्डी, प्रधान नरेंद्र छपरिया, प्रधान भानु प्रकाश, समाजसेवी सुभाष महिपाल, प्रदीप छपरिया तथा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज मौजूद रहे।