{"_id":"6a67b641531cb9ed1600dcf2","slug":"additional-coaches-added-to-trains-in-view-of-the-increasing-rush-of-passengers-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154516-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त डिब्बे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस व्यवस्था से यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी और भीड़ का दबाव कम होगा।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14795/14796 भिवानी-कालका-भिवानी ट्रेन में 1 अगस्त से 31 अगस्त तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14705/14706 भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी ट्रेन में 2 अगस्त से 1 सितंबर तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे।
वहीं गाड़ी संख्या 14725/14726 भिवानी-मथुरा-भिवानी ट्रेन में भिवानी से 3 अगस्त से 2 सितंबर तक तथा मथुरा से 4 अगस्त से 3 सितंबर तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा गाड़ी संख्या 14723/14724 हिसार-तिरुपति-हिसार ट्रेन में हिसार से 1 से 15 अगस्त तक तथा तिरुपति से 3 से 17 अगस्त तक एक थर्ड एसी श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा अस्थायी रूप से लगाया जाएगा।