{"_id":"6a67b681da94acbc340ca877","slug":"waste-management-to-gain-momentum-in-36-gram-panchayats-create-public-awareness-adc-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154519-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगी रफ्तार, लोगों को जागरूक करें : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगी रफ्तार, लोगों को जागरूक करें : एडीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। 36 ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत कर घर-घर कचरा संग्रहण और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने दिए। सोमवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
बैठक में जिला परिषद के डिप्टी सीईओ रविन्द्र दलाल, डीडीपीओ सोमबीर कादयान भी मौजूद रहे। एडीसी ने पंचायतों में ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्रामों के निर्माण के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर जनभागीदारी और नियमित निगरानी से स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
स्वच्छता केवल शासन-प्रशासन की नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चयनित 36 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ऑनलाइन आईएमआईएस पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा सभी प्रगति रिपोर्ट समय पर अपडेट की जाएं। कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए किसी भी प्रकार की बाधा आने पर उसका तत्काल समाधान किया जाए।
विज्ञापन
घर-घर कचरा संग्रहण पर रहेगा विशेष फोकस
ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार 7500 या उससे अधिक आबादी वाली चयनित ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके तहत घर-घर कचरा संग्रहण, परिवहन, कचरे का पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। आवश्यक आधारभूत ढांचे का भी विकास किया जाएगा। एडीसी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
इन 36 ग्राम पंचायतों में चलेगा अभियान
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले की 36 चयनित ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इनमें बलियाली, बड़सी गुजरान, बड़सी जट्टान, चोरटापुर, ढाणी कुशाल, दुर्जनपुर, जीता खेड़ी, लोहारी जाटू, मिलकपुर, सिकंदरपुर, बहल, बड़ेसरा, बामला-1, बामला-2, बापोड़ा, चांग, देवसर, धनाना-1, धनाना-2, धनाना-3, ढाणी चांग, धिराना-माजरा-देवसर, दिनोद, कलिंगा, खरक कलां, मानहेरू, मुंढाल खुर्द, तालू, तिगड़ाना, बड़वा, खानक और तोशाम शामिल हैं। कलिंगा के पाना अमरू, पाना राजू, पाना सवाई तथा खरक कलां के खांडयान पाना और राज्यान पाना को भी इस योजना में शामिल किया गया है। इन सभी ग्राम पंचायतों में घर-घर कचरा संग्रहण, पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था विकसित की जाएगी।