{"_id":"6a6a593c878c91b4360cc11e","slug":"beware-of-online-fraud-involving-threats-to-disconnect-electricity-supply-sp-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154621-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल कटने की धमकी देकर हो रही ऑनलाइन ठगी से रहें सावधान : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल कटने की धमकी देकर हो रही ऑनलाइन ठगी से रहें सावधान : एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। बिजली बिल बकाया होने या कनेक्शन काटने की धमकी देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील करते हुए पुलिस ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशन में जारी एडवाइजरी में आमजन से ऐसे फर्जी संदेशों और कॉल से सतर्क रहने का आह्वान किया गया है।
पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में साइबर ठग बिजली बिल बकाया होने या बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर लोगों को फर्जी एसएमएस, व्हाट्सएप संदेश और संदिग्ध लिंक भेज रहे हैं। इन संदेशों में तत्काल भुगतान करने का दबाव बनाया जाता है और लिंक पर क्लिक करवाकर लोगों की बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर ठगी की जाती है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को बिजली बिल बकाया होने का संदेश प्राप्त होता है तो वह सबसे पहले संबंधित बिजली विभाग के कार्यालय या आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर इसकी पुष्टि करें। किसी भी अनजान लिंक, क्यूआर कोड या संदिग्ध वेबसाइट पर क्लिक न करें। बिना सत्यापन के किसी व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन भुगतान करने से बचें और बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी, सीवीवी, यूजर आईडी या पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिजली बिल का भुगतान केवल बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप या अधिकृत भुगतान माध्यम से ही करें। यदि किसी अज्ञात नंबर से बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर भुगतान करने के लिए कहा जाए तो तुरंत सतर्क हो जाएं।
तुरंत 1930 पर कॉल कर लें मदद
यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सहायता ले सकता है। इसके अलावा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। घटना की सूचना नजदीकी पुलिस थाना या साइबर पुलिस थाना भिवानी को भी दें। पुलिस ने बताया कि शिकायत जितनी जल्दी दर्ज होगी, ठगी गई राशि को सुरक्षित कराने की संभावना उतनी अधिक रहती है।
पुलिस विभाग की तरफ से ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में आम लोगों को सतर्कता बरतने के लिए समय-समय पर एडवाइजरी जारी की जाती है। आम लोग सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक के झांसे में न आएं। छोटी सी सावधानी आपको साइबर ठगी से बचा सकती है। -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक भिवानी।