{"_id":"6a6a5c2fe946d3c3390589c2","slug":"villagers-created-a-ruckus-upon-receiving-poor-quality-wheat-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154593-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खराब गेहूं मिलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खराब गेहूं मिलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवानीखेड़ा। गांव अलखपुरा के एक राशन डिपो पर वितरित किए जा रहे गेहूं की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें काला, मिट्टीयुक्त और खराब गेहूं दिया जा रहा है जो खाने योग्य नहीं है। उन्होंने गेहूं बदलकर अच्छी गुणवत्ता का राशन उपलब्ध कराने की मांग की।
राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं में सुनीता, काफी, बलवान, विमला, राजवीर सहित अन्य लोगों ने बताया कि डिपो पर दिया जा रहा गेहूं बारिश में भीगा हुआ प्रतीत होता है जिसके कारण उसका रंग काला पड़ गया है। उनका कहना है कि ऐसे गेहूं का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
ग्रामीणों ने कहा कि सरकार गरीब परिवारों के लिए राशन उपलब्ध कराती है इसलिए उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
खाद्य एवं पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद विभागीय टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में गेहूं की गुणवत्ता खराब मिलने पर उपभोक्ताओं को साफ-सुथरा और बेहतर गुणवत्ता का गेहूं उपलब्ध कराया जाएगा।