फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CCTV scheme pending; four AC compressors stolen from shop roofs.

Bhiwani News: सीसीटीवी योजना लंबित, दुकानों की छत से चोरी हुए चार एसी के कंप्रेसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
CCTV scheme pending; four AC compressors stolen from shop roofs.
चोरी के बाद कंप्रेसर की वायर देखते दुकानदार।
बवानीखेड़ा। कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए नगर पालिका की ओर से तैयार की गई सीसीटीवी परियोजना अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। शहर के करीब 22 प्रमुख स्थानों पर 125 से 150 सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था लेकिन योजना में देरी के कारण शहरवासी असुरक्षा की भावना से जूझ रहे हैं। इसी बीच हांसी-भिवानी मुख्य मार्ग स्थित मार्केट में दुकानों की छत से चार एयर कंडीशनर के आउटडोर चोरी होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने मार्केट में एक साथ बनी चार दुकानों की छत से एसी के चार कंप्रेसर चोरी कर लिए। पीड़ित दुकानदार वीके फोटो स्टेट संचालक दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दुकान के साथ मिलन हेयर ड्रेसर, विजन-3 हेयर ड्रेसर और अवाना लैब में भी एसी लगे हुए हैं। सभी कंप्रेसर दुकानों की छत पर रखे थे। 28 जुलाई की रात तक सब कुछ ठीक था लेकिन 29 जुलाई की सुबह दुकान खोलकर एसी चलाने का प्रयास किया तो वे नहीं चले। छत पर जाकर देखा तो चारों कंप्रेसर गायब मिले।
विज्ञापन

दीपक कुमार ने थाना प्रभारी को शिकायत देकर चोरी हुए सामान को बरामद करने और आरोपियों का पता लगाने की मांग की। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वारदात का जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शहर में प्रस्तावित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए होते तो चोरों की गतिविधियां कैमरों में कैद हो सकती थीं और पुलिस को जांच में मदद मिलती। उन्होंने नगर पालिका से सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सीसीटीवी परियोजना को जल्द लागू करने की मांग की।

चुनिंदा स्थानों पर होनी थी स्थापना
नगर पालिका की योजना के अनुसार शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे। इन कैमरों से अपराधियों पर निगरानी रखने के साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की भी योजना थी। परियोजना का मुख्य कंट्रोल थाना बवानीखेड़ा में प्रस्तावित किया गया था।


योजना को प्राथमिकता में शामिल करेंगे
नगर पालिका चेयरमैन सुंदर अत्री ने कहा कि शहर की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लंबित सीसीटीवी परियोजना की समीक्षा कर जल्द समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed