{"_id":"6a6a5bc93a68f2078906a001","slug":"six-distributaries-and-minors-to-undergo-remodeling-after-45-years-capacity-to-increase-by-15-times-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154600-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 45 साल बाद छह डिस्ट्रीब्यूटरी व माइनरों की होगी री-मॉडलिंग, डेढ़ गुना बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 45 साल बाद छह डिस्ट्रीब्यूटरी व माइनरों की होगी री-मॉडलिंग, डेढ़ गुना बढ़ेगी क्षमता
विज्ञापन
भिवानी नहर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। निर्माण के करीब 45 वर्ष बाद सिंचाई विभाग पहली बार तोशाम क्षेत्र की छह डिस्ट्रीब्यूटरी और माइनरों की री-मॉडलिंग कराएगा। राज्य मुख्यालय के बजट से करोड़ों रुपये की इन परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है।
शून्य से टेल तक नहरों का नवीनीकरण होने के बाद उनकी जल वहन क्षमता करीब डेढ़ गुना बढ़ जाएगी और अंतिम छोर तक नहरी पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।
इससे तोशाम क्षेत्र की करीब सवा लाख एकड़ कृषि भूमि को लाभ मिलेगा। सिंचाई विभाग ने तोशाम क्षेत्र की माइनरों और डिस्ट्रीब्यूटरी नहरों की री-मॉडलिंग परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी दी है। इसके तहत एल-1 आलमपुर माइनर का शून्य से 9,044 फीट तक तीन करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण कराया जाएगा।
थिलौड़ डिस्ट्रीब्यूटरी का शून्य से 19,000 फीट तक छह करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण होगा।
इसी प्रकार डाडम डिस्ट्रीब्यूटरी का शून्य से 20,500 फीट टेल तक चार करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण कराया जाएगा। सागवान माइनर का शून्य से 12 हजार फीट टेल तक एक करोड़ 69 लाख रुपये, डाडम हिल माइनर का शून्य से 10 हजार फीट टेल तक एक करोड़ 61 लाख रुपये तथा झांवरी डिस्ट्रीब्यूटरी का शून्य से 66,000 फीट टेल तक एक करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
तोशाम क्षेत्र के ये गांव होंगे लाभान्वित : सिंचाई विभाग की री-मॉडलिंग परियोजनाओं से तोशाम क्षेत्र के अधिकांश गांवों को लाभ मिलेगा। सागवान माइनर से गांव खरकड़ी सोहान और तोशाम को सुचारु पानी मिलेगा।
झांवरी डिस्ट्रीब्यूटरी से गांव दुल्हेड़ी, आलमपुर, खरकड़ी माखवान, डाडम हिल, सरल और डाडम में बेहतर जलापूर्ति होगी। डाडम डिस्ट्रीब्यूटरी से डाडम, सरल, बागनवाला और खानक गांवों को पहले की तुलना में अधिक नहरी पानी मिलेगा। थिलौड़ डिस्ट्रीब्यूटरी से गांव बादलवाला, बिडोला और थिलौड़ को सुचारु जलापूर्ति होगी। वहीं एल-1 आलमपुर माइनर की री-मॉडलिंग से गांव आलमपुर और सुंगरपुर को बेहतर नहरी पानी उपलब्ध होगा। संवाद