{"_id":"6a20698d968cf1ca8f033607","slug":"bhiwani-players-won-18-medals-in-the-state-senior-athletics-championship-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152021-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भिवानी के खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भिवानी के खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में हुई प्रतियोगिता में विजेता खिलाडि़यों को पदक देकर सम्मानित करते आयोजक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में 30 व 31 मई को आयोजित हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भिवानी के एथलीट खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 पदक जीतकर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया। सत्यवीर धनखड़, फरीदाबाद मीडिया प्रभारी (खेल) ने बताया कि प्रतियोगिता में सोनीपत ने 19 पदकों के साथ पहला, भिवानी ने 18 पदकों के साथ दूसरा, चरखी-दादरी ने 11 पदकों के साथ तीसरा तथा हिसार ने 9 पदकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।
यशपाल चोपड़ा, मुख्य चयनकर्ता एथलेटिक्स, हरियाणा ने बताया कि राज्यस्तरीय चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप ओडिशा, भुवनेश्वर में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियम अनुसार भाग लेंगे।
ये रहा खेल प्रतियोगिता का परिणाम
प्रदीप मलिक, महासचिव एथलेटिक्स ने बताया कि हरदीप ने 20 किलोमीटर रेस वॉक में स्वर्ण, प्रियंका ने 100 मीटर हर्डल में स्वर्ण, वंशिका घनघस ने पोलवाल्ट में स्वर्ण पदक जीता। नरेंद्र सिंह ने 1500 मीटर दौड़, राहुल ने पांच किलोमीटर दौड़, विकास ने 400 मीटर हर्डल और बालकिशन ने स्टेपल चेज में रजत पदक हासिल किया। पीयूष पंवार ने हाई जंप में कांस्य, आयुष तंवर ने पोलवाल्ट, हर्ष दहिया ने ट्रिपल जंप, निर्भय सिंह ने डिस्कस थ्रो, नवीन यादव ने हैमर थ्रो, साहिल सिलवाल ने जेवलिन थ्रो और बास्कर ने 100 मीटर हर्डल में रजत पदक जीता। वहीं सीमा ने कांस्य, खुशबू ने 3 किलोमीटर स्टेपल चेज में कांस्य, शबनम ने पोलवाल्ट में रजत तथा योगिता ने शॉटपुट में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
Trending Videos