{"_id":"6a2069a9b0d99828fa0f7c6c","slug":"liquor-being-sent-to-gujarat-via-courier-seized-two-accused-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152015-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कूरियर से गुजरात भेजी जा रही शराब पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कूरियर से गुजरात भेजी जा रही शराब पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय ने कूरियर के माध्यम से गुजरात शराब भेजने के मामले में मंगलवार को आरोपी वीरेंद्र उर्फ लालू निवासी लोहानी और रविंद्र उर्फ रॉबिन निवासी कलिंगा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 72 बोतल अंग्रेजी शराब और फर्जी बिल्टी बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार सीआईए द्वितीय के मुख्य सिपाही पवन कुमार गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी के दौरान बस अड्डा कलिंगा में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव में दो व्यक्ति शराब की पैकिंग कर फर्जी बिल्टी बनाकर शराब भेजने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर एक मकान में दबिश दी। वहां दो व्यक्तियों को अंग्रेजी शराब की पैकिंग करते हुए गिरफ्तार किया गया। मौके से 72 बोतल अंग्रेजी शराब तथा फर्जी बिल्टी बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी रविंद्र ने बताया कि अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से वे ठेकों से शराब की पेटियां खरीदते थे और उन्हें दूसरी पेटियों में पैक कर कूरियर के माध्यम से गुजरात भेज देते थे। आरोपी वीरेंद्र शराब की पेटियों को वाहन में ले जाकर गुरुग्राम और बहादुरगढ़ से कूरियर करवाता था। शराब बेचने से प्राप्त राशि दोनों आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन
Trending Videos