फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike loses control and falls into canal in Bhiwani; 19-year-old youth dies on the spot.

Bhiwani: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बाइक, 19 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

Sun, 16 Aug 2026 11:08 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 16 Aug 2026 11:08 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में आगामी कागजी एवं कानूनी कार्रवाई जांच अधिकारी (आईओ) एचसी प्रदीप द्वारा अमल में लाई जा रही है। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Bike loses control and falls into canal in Bhiwani; 19-year-old youth dies on the spot.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बापोड़ा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय बापोड़ा निवासी मोहित की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, मोहित अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दिनोद गांव की तरफ जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार होने के कारण मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि मोहित को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर भिवानी से एसएचओ इंस्पेक्टर महावीर तथा हेड कांस्टेबल (एचसी) प्रदीप पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए सामान्य अस्पताल, भिवानी भिजवाया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में आगामी कागजी एवं कानूनी कार्रवाई जांच अधिकारी (आईओ) एचसी प्रदीप द्वारा अमल में लाई जा रही है। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed