सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike-riding youths attacked a medical operator, injuring two including his son.

Bhiwani News: बाइक सवार युवकों ने मेडिकल संचालक पर किया हमला, बेटा सहित दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding youths attacked a medical operator, injuring two including his son.
अस्पताल में भर्ती झगड़े में घायल युवक ।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी) । गांव जमालपुर के मुख्य बाजार में शनिवार शाम मोटरसाइकिल सवार युवकों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने दुकान में घुसकर मारपीट की, जिसमें संचालक के बेटे सहित दो युवक घायल हो गए। घटना के विरोध में रविवार को जमालपुर का बाजार बंद रखा गया।
Trending Videos

मेडिकल संचालक संजय ने बताया कि उन्होंने जमालपुर बाजार में सेठी मेडिकल हॉल के नाम से दवा की दुकान खोली हुई है। शनिवार को मास्टर हरीश स्कूटी पर दवा लेने आए थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने बाहर खड़ी स्कूटी को पैर मारकर गिरा दिया। इस पर मास्टर हरीश और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। जब संजय बीच-बचाव करने पहुंचे तो युवकों ने दुकान के अंदर घुसकर उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय ने बताया कि कुछ देर बाद आरोपी अपने अन्य साथियों को भी बुला लाए और उन्होंने भी दुकान में घुसकर हमला कर दिया। हमले में संजय का बेटा प्रतीक और दवा लेने आया खुश नामक युवक घायल हो गया। दोनों को पहले जमालपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें रेफर कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां दोनों का उपचार जारी है। घटना के बाद बाजार में आक्रोश फैल गया। विरोध स्वरूप रविवार सुबह जमालपुर का बाजार बंद रखा गया।
व्यापारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही बवानीखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस के आश्वासन के बाद लगभग साढ़े 11 बजे बाजार खुल गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों से मारपीट की सूचना मिली है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed