{"_id":"699c37bf88e4432cb50423a0","slug":"video-five-day-service-camp-inaugurated-on-falgun-fair-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: लोहारू में फाल्गुन मेले पर पांच दिवसीय सेवा शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: लोहारू में फाल्गुन मेले पर पांच दिवसीय सेवा शिविर का शुभारंभ
फाल्गुन माह में खाटू श्याम मंदिर जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सेवा हेतु लोहारू के पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने पांच दिवसीय निशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन लोहारू एसडीएम मनोज दलाल द्वारा 5 फीट लंबी अगरबत्ती प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम मनोज दलाल एवं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बाबा श्याम के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। शिविर में खाटू श्याम पदयात्रियों के लिए निशुल्क जलपान, भोजन, पेयजल, दवाइयां, प्राथमिक उपचार तथा एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। कंचन आई केयर हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क दवाइयां, एंबुलेंस सेवा एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त परम हॉस्पिटल के डॉक्टर गगनदीप फोगाट, महादेव हॉस्पिटल के डॉक्टर परिषिक्षित भारद्वाज एवं निर्मल हॉस्पिटल के डॉक्टर रमेश द्वारा भी श्रद्धालुओं को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि यह सेवा शिविर 24 घंटे निरंतर संचालित किया जा रहा है, ताकि दिन-रात पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को किसी भी समय सुविधा मिल सके। शिविर स्थल पर भक्तों के लिए आराम करने की भी समुचित व्यवस्था की गई है, जहां श्रद्धालु विश्राम कर आगे की यात्रा जारी रखते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।