{"_id":"699c37d6e18e829e270f8bcc","slug":"video-70-boxes-of-illegal-liquor-destroyed-in-loharu-police-station-premises-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: अदालत के आदेश पर लोहारू थाना परिसर में 70 पेटी अवैध शराब नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: अदालत के आदेश पर लोहारू थाना परिसर में 70 पेटी अवैध शराब नष्ट
लोहारू थाना परिसर स्थित खाली स्थान पर अदालत से प्राप्त डिस्ट्रॉय आदेश की अनुपालना करते हुए लगभग 70 पेटी अवैध देसी व अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट अंकित कुमार (नायब तहसीलदार) के नेतृत्व में विधिवत रूप से संपन्न हुई।
इस दौरान संजीव गौड़ (डीएसपी लोहारू) एवं थाना प्रभारी जरनैल सिंह की उपस्थिति में करीब 70 पेटियों को नियमानुसार जलाकर नष्ट किया गया। यह शराब विभिन्न मामलों में छापेमारी और गश्त के दौरान बरामद की गई थी तथा लंबे समय से मालखाने में सुरक्षित रखी हुई थी। न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के उपरांत निर्धारित प्रक्रिया के तहत इसे नष्ट किया गया।
थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आमजन के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। पुलिस द्वारा समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर ऐसे तत्वों पर शिकंजा कसा जा रहा है। भविष्य में भी न्यायालय के आदेशानुसार जब्त सामग्री को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाता रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि उनके संज्ञान में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री, भंडारण या निर्माण की सूचना हो तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।