सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BJP Mahila Morcha's protest in Lohani against anti-women mindset, cornered Congress on the issue of 33 percent reservation

Bhiwani News: महिला विरोधी सोच के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का लोहानी में प्रदर्शन, 33 फीसदी आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 30 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha's protest in Lohani against anti-women mindset, cornered Congress on the issue of 33 percent reservation
​भिवानी गांव लोहानी में प्रदर्शन कर नारेबाजी करतीं महिलाएं। स्वयं
विज्ञापन
भिवानी। गांव लोहानी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने महिला जन आक्रोश सम्मेलन आयोजित कर विपक्ष की कथित महिला विरोधी सोच और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीना परमार और जिला महामंत्री रेखा राघव ने की।
Trending Videos

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस, पर महिला अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया। मीना परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल का विपक्ष ने विरोध कर अपनी मानसिकता उजागर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो दल महिलाओं की विधानसभा और लोकसभा में भागीदारी से कतराते हैं, वे विकास की बात करने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में महिलाएं अब मूकदर्शक नहीं रहेंगी। इस अवसर पर लखपति, बीरमती, अनीता, मुनेश, राजेश, सुमन, कमलेश आदि माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed