सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Drug de-addiction center operating without a license sealed, operator and doctor arrested, Chief Minister's flying squad raids with health department and police team

Bhiwani News: बिना लाइसेंस चल रहा नशा मुक्ति केंद्र सील, संचालक व चिकित्सक गिरफ्तार, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम का छापा

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 30 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Drug de-addiction center operating without a license sealed, operator and doctor arrested, Chief Minister's flying squad raids with health department and police team
बहल केे बहल के मानव नशा मुक्ति केन्द्र में कार्रवाई करते सीएम फ्लाइंग, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। कस्बे के झुंपा रोड स्थित मानव नशा मुक्ति केंद्र पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। जांच में सामने आया कि केंद्र बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। इसके बाद केंद्र को सील कर दिया गया। पुलिस ने संचालक व एक चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने केंद्र संचालक दिलबाग सिंह और डॉ. राकेश से वैध दस्तावेज मांगे लेकिन वे कोई लाइसेंस या आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके पर केवल दो नोटरी से सत्यापित दस्तावेज दिखाए गए जिन्हें पर्याप्त नहीं माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान केंद्र के प्रथम तल पर 40-45 मरीज भर्ती पाए गए। डिस्पेंसरी की तलाशी में आठ प्रकार की नारकोटिक्स श्रेणी की नशीली दवाएं बरामद हुईं जिनका कोई वैध रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दवाओं को सील कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि चिकित्सक डॉ. स्वेताब रंजन की शिकायत पर संचालक दिलबाग सिंह और डॉ. राकेश के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मरीजों को परिजनों के सुपुर्द किया
कार्रवाई के दौरान केंद्र में भर्ती 40-45 मरीजों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने मरीजों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। बुधवार और वीरवार को अधिकांश परिजन अपने मरीजों को घर ले गए।

-----------------

बहल में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने एक नशा मुक्ति केंद्र पर बुधवार को छापा मारा। इस दौरान मौके से आठ तरह की प्रतिबंधित व 40 तरह की एलोपैथिक दवाइयां बरामद हुई है जिनकी खरीद वैधता संबंधी जांच की जाएगी। - सुरेंद्र कुमार, डीसीओ, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed