सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The second installment of fodder subsidy has been released to cow shelters, the district received 72.83 lakh rupees, MLA Ghanshyamdas Sarraf handed over the check

Bhiwani News: गोशालाओं को चारा अनुदान की दूसरी किस्त जारी, जिले को मिले 72.83 लाख रुपये, विधायक घनश्यामदास सर्राफ ने सौंपा चेक

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 30 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The second installment of fodder subsidy has been released to cow shelters, the district received 72.83 lakh rupees, MLA Ghanshyamdas Sarraf handed over the check
​भिवानी महम रोड ​स्थित गोशाला में ट्रस्ट के प्रधान पुरुषोत्तमदास अग्रवाल को आयोग से आई ग्रांट क
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा सरकार द्वारा गोशालाओं को सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चारा अनुदान राशि प्रदान करने का क्रम जारी है। वीरवार को हरियाणा गो सेवा आयोग के माध्यम से श्री गोशाला ट्रस्ट भिवानी सहित क्षेत्र की विभिन्न गोशालाओं को वित्तीय वर्ष 2025-26 की अनुदान राशि वितरित की गई। श्री गोशाला ट्रस्ट भिवानी को दूसरी किस्त के रूप में 72 लाख 83 हजार 640 रुपये का चेक विधायक घनश्यामदास सर्राफ ने ट्रस्ट के प्रधान पुरुषोत्तम दास अग्रवाल को सौंपा।
Trending Videos

विधायक सर्राफ ने बताया कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पहली और दूसरी किस्त के उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए जाने के बाद तीसरी एवं अंतिम किस्त भी जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग गोवंश के लिए उच्च गुणवत्ता वाले हरे व सूखे चारे की व्यवस्था में किया जाएगा जिससे गोसंरक्षण कार्यों को और गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने हरियाणा सरकार, हरियाणा गो सेवा आयोग और विधायक सर्राफ का आभार जताते हुए इसे गोसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक नंदकिशोर अग्रवाल, सचिव कमल प्रसाद अग्रवाल, सहसचिव हनुमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed