फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Canal water will now reach from Mitathal Head with three times the capacity.

Bhiwani News: मिताथल हेड से अब तीन गुना क्षमता से पहुंचेगा नहरी पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Canal water will now reach from Mitathal Head with three times the capacity.
शहर में  लीकेज ठीक करने के लिए खोदा गड्ढा।
भिवानी। शहर के महम गेट स्थित पुराने जलघर और गांव निनान के जलघर को अब मिताथल हेड से तीन गुना क्षमता से नहरी पानी मिलेगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से मिताथल हेड पर पंपिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मानसून के बाद एजेंसी काम शुरू करेगी। इसके साथ ही शहर की सीवर व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब साढ़े 34 करोड़ रुपये की परियोजना पर भी काम होगा। इसके लिए 19 अगस्त को दोबारा टेंडर लगाए जाएंगे। मिताथल हेड पर पुरानी पंपिंग मशीनरी हटाकर उसकी जगह तीन गुना अधिक क्षमता वाली बड़ी मोटरें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

पंपिंग स्टेशन के साथ नई पाइपलाइन भी डाली जाएगी। इससे करीब 11 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के जरिये महम गेट स्थित पुराने जलघर और गांव निनान के जलघर के टैंकों तक पर्याप्त नहरी पानी पहुंचाया जा सकेगा। फिलहाल महम रोड स्थित पुराने जलघर में आरसीसी पैटर्न के दो नए टैंकों तक पर्याप्त नहरी पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये टैंक जमीन से करीब आठ से दस फीट ऊंचाई पर बने हैं। पुराने ईंटों से बने टैंक जमीन से आठ से दस फीट गहराई में थे और उसी हिसाब से पंपिंग स्टेशन बनाया गया था। नए टैंकों तक अधिक ऊंचाई पर नहरी पानी पहुंचाने के लिए पंपिंग स्टेशन का रिमॉडलिंग किया जाएगा।

सीवर सुदृढ़ीकरण के लिए तैयार की 34 करोड़ रुपये की परियोजना
शहर की सीवर व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब साढ़े 34 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है। इसके लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जुलाई में टेंडर लगाए थे लेकिन किसी एजेंसी ने रुचि नहीं दिखाई। अब 19 अगस्त को दोबारा टेंडर लगाए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार दो एजेंसियों के आने की संभावना है लेकिन टेंडर के नियमों के अनुसार दो से अधिक एजेंसियों के शामिल होने पर ही प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
सीवर सुदृढ़ीकरण का काम दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से शहर में लगभग 23 किलोमीटर नई सीवर लाइन डाली जाएगी। दूसरे चरण में देवसर चुंगी स्थित पुराने डिस्पोजल का करीब साढ़े 13 करोड़ रुपये की लागत से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। पुराने डिस्पोजल की मौजूदा क्षमता नौ एमएलडी है जिसे अपग्रेड कर 21 एमएलडी किया जाएगा।



मिताथल हेड पर पंपिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के लिए 10 करोड़ के बजट से एजेंसी को वर्क ऑर्डर अलॉट किया जा चुका है। मानसून के बाद पंपिंग स्टेशन के अपग्रेड किए जाने का काम शुरू हो जाएगा। जिसके बाद पुराना जलघर और निनान जलघर में नहरी पानी को लेकर कोई दिक्कत नहीं रहेगी और शहरवासियों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति मिलेगी। - सूर्यकांत, कार्यकारी अभियंता, शहरी पेयजल एवं सीवरेज शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed