फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Main supplier who provided weapons to the shooters involved in the firing at the Bhiwani court complex arrested.

Bhiwani News: भिवानी कोर्ट परिसर में फायरिंग करने वाले शूटरों को हथियार देने वाला मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Main supplier who provided weapons to the shooters involved in the firing at the Bhiwani court complex arrested.
भिवानी। कोर्ट परिसर में कैंटीन के पास फायरिंग करने वाले शूटरों को अवैध हथियार मुहैया कराने वाले मुख्य हथियार सप्लायर संदीप निवासी लोहानी को सीआईए प्रथम ने गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। सीआईए प्रथम के उप निरीक्षक बलजीत सिंह ने सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। सिविल लाइन थाना भिवानी में दर्ज शिकायत के अनुसार कोर्ट परिसर में तीन मार्च को कैंटीन के पास दो बदमाशों ने रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर अरविंद निवासी भिवानी पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। वारदात के तुरंत बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से ही दो आरोपियों आयुष निवासी डाबर कॉलोनी भिवानी और इसराइल निवासी हिंडोल चरखी दादरी को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल अवैध हथियार संदीप ने ही दोनों शूटरों को उपलब्ध कराए थे। पुलिस रिमांड के दौरान संदीप से पता लगाया जाएगा कि उसने हथियार कहां से खरीदे थे, गिरोह में और कौन-कौन शामिल है और क्या उसने अन्य वारदात के लिए भी हथियार सप्लाई किए हैं। पुलिस का दावा है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगवार के चलते तीन मार्च को हुई थी फायरिंग
जिला न्यायालय परिसर के बाहर तीन मार्च को करीब साढ़े 11 बजे दिनदहाड़े गैंगवार के चलते फायरिंग हुई थी। हिस्ट्रीशीटर अरविंद पर दूसरे गैंग के गुर्गों ने हमला किया था। वारदात से करीब 10 माह पहले अरविंद उर्फ कालिया ने बिन्नू पर फायरिंग कराई थी। इसी मामले में तीन मार्च को अरविंद जिला न्यायालय में पेशी पर आया था जबकि बिन्नू इसी मामले की गवाही के लिए कोर्ट पहुंचा था। अरविंद और बिन्नू दोनों ही पुलिस के हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों के बीच पिछले साल अप्रैल में भी फायरिंग हुई थी।


------------
इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हथियार सप्लाई करने के आरोपी से पुलिस इसके चैन सिस्टम का पता लगाकर उन्हें भी धर दबोचेगी। - महेश कुमार, डीएसपी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed