पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Car overturns after hitting tree and pole; one dead, police couple injured.

Bhiwani News: पेड़ और खंभे से टकराकर पलटी कार एक की मौत, पुलिसकर्मी दंपती घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Car overturns after hitting tree and pole; one dead, police couple injured.
मृतक राकेश का फाइल फोटो।
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे-709ई पर गांव ढाणी ब्राह्मणान के समीप सोमवार सुबह करीब सात बजे एक अनियंत्रित कार पेड़ और बिजली पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में राजस्थान के चूरू जिले के गांव भैंसली निवासी राकेश कुमार की मौत हो गई जबकि दिल्ली पुलिस में कार्यरत वीरेंद्र और उनकी पत्नी सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जूईकलां थाना के जांच अधिकारी संदीप कुमार के अनुसार राजस्थान के चूरू जिले के गांव भैंसली निवासी राकेश कुमार सोमवार सुबह अपनी कार से दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही वीरेंद्र और उनकी पत्नी सरोज भी सवार थे। दोनों भी दिल्ली में अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे और दिल्ली पुलिस में कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब सात बजे जब उनकी कार गांव ढाणी ब्राह्मणान के समीप पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे खड़े पेड़ और फिर बिजली के पोल से जोरदार टक्कर के बाद पलट गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों को पहले गांव लोहानी के अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान राकेश कुमार की हालत अधिक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र और उनकी पत्नी सरोज को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के पिता महेंद्र सिंह के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।


मृतक एक साल के बेटे का था पिता
राजस्थान के भैंसली गांव निवासी राकेश कुमार दिल्ली में गृह मंत्रालय में तैनात थे। उनके ससुर बीरेंद्र ने बताया कि राकेश का एक साल का बेटा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन भिवानी पहुंच गए। हादसे के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है क्योंकि राकेश पहले भी छुट्टी पर घर आता था और कार से ही दिल्ली ड्यूटी पर जाता था। राकेश दो भाइयों में छोटा था। उनके पिता महेंद्र सिंह गांव में खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed