{"_id":"6a4c0c3fc02967a21707ff4f","slug":"decomposed-body-found-in-a-vacant-plot-on-hansi-road-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153552-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हांसी रोड पर खाली प्लॉट में मिला सड़ा-गला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हांसी रोड पर खाली प्लॉट में मिला सड़ा-गला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हांसी रोड रेलवे ओवरब्रिज के समीप जिला कारागार के पास सोमवार को एक खाली प्लॉट में सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव 10 से 15 दिन पुराना होने की आशंका है। शव पर कपड़े भी नहीं थे और कुत्ते शव में बचा हुआ मांस नोच-नोचकर खा रहे थे। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा जिसके बाद मौत के कारण और अन्य तथ्य स्पष्ट होने की उम्मीद है।
सोमवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी महाबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खाली प्लॉट के भीतर सड़ा-गला शव पड़ा मिला। शव बुरी तरह गल चुका था और अधिकांश हिस्से में केवल हड्डियों का ढांचा बचा था। घटना की सूचना पर फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मृतक की पहचान से जुड़े सुराग जुटाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास करीब 200 से 250 मीटर के दायरे में सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिला जिससे पहचान हो सके।
आसपास के लोगों ने बताया कि खाली प्लॉट से काफी समय से बदबू आ रही थी। शुरुआत में उन्हें किसी मवेशी के मरने का अंदेशा हुआ लेकिन बाद में जब किसी की नजर सड़े-गले शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शव पुरुष का है या महिला का।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ तथ्य स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल शव पर कोई कपड़ा या पहचान से जुड़ा अन्य सामान नहीं मिला है। पुलिस लापता लोगों के रिकॉर्ड के आधार पर भी उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।