पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five challans issued for using single-use plastic.

Bhiwani News: सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर काटे पांच चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Five challans issued for using single-use plastic.
भिवानी। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद भिवानी की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए शहर में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच चालान किए गए और 3,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

जेईई चंचल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान मिनी बाईपास और दिनोद गेट क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का उपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि अभियान के साथ-साथ शहर के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर भी लगाए गए हैं। इनके माध्यम से लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का उपयोग पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का उपयोग न करें तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कपड़े या अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed