{"_id":"69a0ad1fface465ca8035623","slug":"class-10-mathematics-paper-out-at-ranila-examination-centre-in-charkhi-dadri-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147400-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चरखी दादरी के रानीला परीक्षा केंद्र पर दसवीं के गणित विषय का पेपर आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चरखी दादरी के रानीला परीक्षा केंद्र पर दसवीं के गणित विषय का पेपर आउट
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं के गणित विषय की परीक्षा का चरखी दादरी के रानीला परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आरंभ होने के कुछ देर बाद ही पेपर आउट हो गया। परीक्षा केंद्र के अंदर से विद्यार्थी ने फोटो खींचकर इसे बाहर दोस्त के पास भेजा, जहां से ये पेपर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। वहीं गणित विषय की परीक्षा में नकल के दस मामले दर्ज किए गए। इसमें करनाल में एक, रोहतक में दो, सोनीपत में दो, पलवल में एक, नूंह में एक एवं चरखी दादरी के तीन केस शामिल हैं। चरखी दादरी के रानीला परीक्षा केंद्र पर पेपर आऊट करने वाले परीक्षार्थियों व पर्यवेक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि वीरवार को दसवीं के गणित विषय की परीक्षा का प्रश्न पत्र एक बजकर 56 मिनट पर उनके स्वयं के व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त हुआ, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रश्न पत्रों पर अल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यू आर कोड और हिडन सिक्योरिटी फीचर के माध्यम से ट्रेस आउट कर पता लगाया गया कि पेपर जिला चरखी दादरी के परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानीला-02 के कमरा नंबर दो और तीन से आउट किया गया था। जिलाधीश चरखी दादरी ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है, जिसका एफआईआर नंबर 29 है। इसके अतिरिक्त संबंधित स्टाफ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को लिखकर भेज दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया है कि सभी आरोपियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया जाएगा।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेशभर में वीरवार को गणित विषय की परीक्षा में 1372 परीक्षा केंद्रों पर 2,89,003 परीक्षार्थी एवं डीएलएड प्रथम वर्ष री-अपीयर की परीक्षा में 980 छात्र-अध्यापक भी प्रविष्ट हुए। उनके उड़नदस्ते द्वारा जिला सोनीपत के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष विशेष उडऩदस्ता-02 द्वारा नारनौल के परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास पर नियुक्त पर्यवेक्षक अनिल कुमार जेबीटी को उसी स्कूल का होने के कारण कार्यभार मुक्त कर दिया गया। कंट्रोल रूम भिवानी से संचालित आरएएफ-14 द्वारा परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनवासा (सोनीपत) पर तैनात पर्यवेक्षक राजेश पीजीटी को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।
आज 12वीं के राजनीति विज्ञान की होगी परीक्षा
शुक्रवार को 1158 परीक्षा केंद्रों पर सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक, मुक्त विद्यालय की राजनीति विज्ञान एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष री-अपीयर विषय की परीक्षा में 1,17,427 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।
नूंह में दूसरे की जगह दो फर्जी परीक्षार्थियों ने भी की कोशिश
बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि बारहवीं के पहले दिन की परीक्षा में नूंह में दूसरे की जगह दो फर्जी परीक्षार्थियों ने परीक्षा देने की कोशिश की थी। इन विद्यार्थियों ने प्रवेश पत्र के फोटो को टैंपरिंग की थी। जिस पर शक गहराया और जांच में इन्हें परीक्षा में बैठने से पहले ही पकड़ लिया गया था। इन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल हुआ गणित का आठ पेज का पेपर
परीक्षा आरंभ होने के चंद घंटे बाद ही दसवीं के आठ पेज का गणित पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पेपर की सूचना के बाद बोर्ड मुख्यालय के अधिकारियों में भी हड़बड़ी मची। पहले ये पेपर रोहतक से लीक होने की सूचनाएं भी सामने आईं, लेकिन बाद में सोनीपत के बावड़ गांव में पेपर लीक का मामला सामने आया। लेकिन बाद में यह चरखी दादरी के रानीला गांव के परीक्षा केंद्र से आउट होने की पुष्टि बोर्ड अधिकारियों ने की।
दसवीं के गणित का पेपर चरखी दादरी के रानीला परीक्षा केंद्र से आउट हुआ था। जिस पर जिलाधीश ने संबंधित के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिन पर्यवेक्षकों की ड्यूटी में कोताही सामने आई हैं, उनके संबंध में शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेजी गई हैं, जिनका निलंबन होगा तय है।
-डॉ पवन कुमार, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
Trending Videos