Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Sanitation work stalled in Loharu, Bhiwani, as 15 employees went on strike after not receiving their salaries for three months.
{"_id":"69a167984d479b85b400abe2","slug":"video-sanitation-work-stalled-in-loharu-bhiwani-as-15-employees-went-on-strike-after-not-receiving-their-salaries-for-three-months-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के लोहारू में सफाई व्यवस्था ठप, तीन महीने से वेतन न मिलने पर 15 कर्मचारियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के लोहारू में सफाई व्यवस्था ठप, तीन महीने से वेतन न मिलने पर 15 कर्मचारियों की हड़ताल
लोहारू शहर इन दिनों बदहाल सफाई व्यवस्था के कारण गंभीर संकट से गुजर रहा है। नगर पालिका में ठेका प्रथा पर कार्यरत सफाई कर्मचारी पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर हैं। तीन-तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है, जिसके चलते शहर की गलियों, मोहल्लों और मुख्य बाजारों में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि वे रोज सुबह अंधेरे में ही बिना कुछ खाए-पिए अपने काम पर निकल जाते हैं। सर्दी-गर्मी और बरसात की परवाह किए बिना वे शहर को साफ रखने का जिम्मा निभाते हैं, लेकिन जब तीन महीने से मेहनत की कमाई ही न मिले तो परिवार कैसे चले?
एक कर्मचारी ने भावुक होकर कहा, “हम भी गरीब आदमी हैं साहब, हमें भी त्योहार मनाना है। बच्चों को भी खुशी देनी है। घर में राशन खत्म हो चुका है, दुकानदार उधार देने से मना कर रहे हैं। अगर तनख्वाह ही समय पर न मिले तो क्या करें?”
त्योहार सिर पर हैं और कर्मचारियों की जेब खाली। बच्चों की स्कूल फीस बकाया है, घर का खर्च उधार पर चल रहा है। ऐसे में कर्मचारियों का दर्द और भी गहरा हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।