Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Farmers pay tribute to Chandrashekhar Azad on his martyrdom day at the protest site in Bhiwani.
{"_id":"69a1697643ed16e8bd000e71","slug":"video-farmers-pay-tribute-to-chandrashekhar-azad-on-his-martyrdom-day-at-the-protest-site-in-bhiwani-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में धरना स्थल पर किसानों ने चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में धरना स्थल पर किसानों ने चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा उपमंडल परिसर लोहारू में जारी अनिश्चितकालीन महापड़ाव के 227 वें दिन धरना स्थल पर महान देशभक्त और स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए पूर्व राज्य अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा मास्टर शेर सिंह ने बताया कि हिन्दुस्तान रिपब्लिक एसोसिएशन के संस्थापक रामप्रसाद बिस्मिल और शहीद-ए-आजम भगत सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश को ब्रिटिश शासन से मुक्ति दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी और उसी राह पर चल कर अपने जीवन को कुर्बान कर दिया। चंद्रशेखर आजाद ने अपने नाम के अनुरूप सारी उम्र आजाद रहे। उन्होंने एल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए जब उनके पिस्टल में आखिरी गोली शेष रही तो उन्होंने अपने सिर में गोली मार कर खुद को अंग्रेजों की गिरफ्तारी से पहले ही शहीद हो गए। देशवासी युगों युगों तक उनकी कुर्बानी को भूला नहीं पाएंगे। राजबीर कादयान ने अपने संबोधन में कहा कि किसान अपने कपास बीमा क्लेम राशि 350 करोड़ रुपए के भुगतान को लेकर लोहारू में डटे हुए हैं और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक किसानों को बीमा क्लेम राशि नहीं मिल जाती तब तक यह महापड़ाव जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।