फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Class 10 student dies under suspicious circumstances at Navodaya Vidyalaya hostel in Bhiwani.

Haryana: नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में 10वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

Sun, 12 Jul 2026 05:48 PM IST
मयूर शर्मा Hisar: जीजेयू पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, माता अमृता देवी सर्कल और खेजड़ली महा बलिदान स्मृति शिल्प का किया लोकार्पण
Hisar: जीजेयू पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, माता अमृता देवी सर्कल और खेजड़ली महा बलिदान स्मृति शिल्प का किया लोकार्पण Published by: मयूर शर्मा Updated Sun, 12 Jul 2026 05:48 PM IST
सार

दीपांशु के परिवार ने आरोप लगाया कि उनका बच्चा सुसाइड नहीं कर सकता, उसकी किसी ने हत्या की है।

विज्ञापन
Class 10 student dies under suspicious circumstances at Navodaya Vidyalaya hostel in Bhiwani.
मृतक दीपांशु की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी जिले के नवोदय विद्यालय देवराला में पढ़ने वाले 10वीं क्लास के एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्र स्कूल के हॉस्टल में ही रहता था। स्कूल स्टाफ का कहना है कि देर रात करीब 1:30 बजे वो फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

वहीं, मामले की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे दीपांशु के परिवार ने आरोप लगाया कि उनका बच्चा सुसाइड नहीं कर सकता। दो दिन पहले ही उनकी उससे फोन पर बात हुई थी, सब कुछ ठीक था। उसके हाथ और गले पर निशान हैं, उसकी हत्या हुई है। परिजनों ने इस मामले में जल्द से जल्द जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन




दीपांशु की मां रीना ने बताया कि मेरे दो बच्चे हैं, बड़ी बेटी आरती शादीशुदा है, जबकि छोटा बेटा दीपांशु देवराला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं क्लास का छात्र था। जून में गर्मी की छुट्टियों के दौरान वो घर आया हुआ था। छुट्टियां खत्म होने के बाद 30 जून को वो वापस स्कूल चला गया था। दीपांशु छठी क्लास से ही नवोदय विद्यालय में पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा बेटा हमेशा खुश रहता था- दीपांशु की मां

रीना ने बताया कि दीपांशु हमेशा खुश रहता था। शुक्रवार को भी उससे फोन पर बात हुई थी। उस समय उसने किसी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया था। मेरी बेटा आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता। किसी ने उसके साथ कुछ गलत किया है।

रीना ने बताया कि रात करीब 2 बजे स्कूल के अध्यापकों का फोन आया। उन्होंने कहा कि स्कूल पहुंच जाइए, आपके बेटे ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। उस समय केवल आत्महत्या के प्रयास की जानकारी दी गई थी। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें बेटे की गर्दन और हाथ पर निशान दिखाई दिए। 


वहीं, पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed