फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Commonwealth Games 2026 Bhiwani's Preety and Jasmine win gold; CM extends congratulations.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: हरियाणा की बेटियों ने रचा इतिहास, भिवानी की प्रीति व जैस्मिन ने जीता गोल्ड

Sat, 01 Aug 2026 04:14 PM IST
Naveen अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: Naveen Updated Sat, 01 Aug 2026 04:14 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोनों स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भिवानी की इन बेटियों पर आज पूरे देश को गर्व है।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026 Bhiwani's Preety and Jasmine win gold; CM extends congratulations.
जैस्मिन लंबोरिया और प्रीति पंवार - फोटो : संवाद

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा की बेटियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर वैश्विक मंच पर तिरंगा लहराया है। भिवानी जिले की दो होनहार महिला मुक्केबाज प्रीति पंवार और जैस्मिन लांबोरिया ने अपने-अपने भार वर्ग में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस डबल स्वर्णिम सफलता से पूरे प्रदेश और देश में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


प्रीति और जैस्मिन का रिंग में दबदबा
रिंग में अपने पंचों का लोहा मनवाते हुए प्रीति पंवार ने महिलाओं की 54 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, भिवानी की ही स्टार बॉक्सर जैस्मिन लांबोरिया ने 57 किलोग्राम भार वर्ग की मुक्केबाजी स्पर्धा में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाला।
विज्ञापन


प्रदेश की बेटियों ने बढ़ाया देश का मान: मुख्यमंत्री
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोनों स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भिवानी की इन बेटियों पर आज पूरे देश को गर्व है। प्रीति और जैस्मिन ने अपने उत्कृष्ट खेल से भारत का मान बढ़ाया है। हमारी बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। अंतर्राष्ट्रीय खेल मंच पर भारत का परचम लहराने वाली इन खिलाड़ियों पर पूरे हरियाणा को नाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैस्मिन के पिता होमगार्ड, मां गृहिणी

जैस्मिन लंबोरिया के पिता जयवीर लंबोरिया होमगार्ड हैं और माता जोगिंद्र कौर गृहिणी हैं। जयवीर लंबोरिया के चार बच्चे हैं। तीन बड़ी बेटियां और एक छोटा बेटा। जैस्मिन घर की पहली लड़की हैं जो बॉक्सिंग कर रही हैं। जैस्मिन फिलहाल फिजिकल एजुकेशन में पीजी डिप्लोमा भी कर रही हैं। वर्ष 2021 में जैस्मिन ने खेल कोटे से आर्मी में नौकरी पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed