{"_id":"6a7ea5a128532b386f0abf40","slug":"manisha-death-case-father-sanjay-arrives-at-special-cbi-court-in-panchkula-closure-report-will-be-discussed-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा मौत मामला: पंचकूला की सीबीआई विशेष अदालत में पहुंचा पिता संजय, क्लोजर रिपोर्ट पर होगी चर्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मनीषा मौत मामला: पंचकूला की सीबीआई विशेष अदालत में पहुंचा पिता संजय, क्लोजर रिपोर्ट पर होगी चर्चा
Fri, 14 Aug 2026 10:50 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:50 AM IST
सार
सीबीआई की विशेष अदालत क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के संबंध में मनीषा के परिजनों से भी उनकी संतुष्टी के बारे में पूछ सकती है। वहीं मनीषा के पिता संजय का कहना है कि वह बेटी की मौत को न्याय दिलाने तक चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
मनीषा मौत मामला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनीषा मौत मामले में एक साल बीत जाने के बाद आखिर वो घड़ी आ गई जब मौत का खुलासा होने जा रहा है। हालांकि सीबीआई की तरफ से मनीषा मौत मामले की जांच नौ माह में पूरी कर 12 अगस्त को क्लोजर यानी अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। जिस पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई होगी। इस अदालत में मनीषा के पिता संजय सहित तीन अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
सीबीआई की विशेष अदालत क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के संबंध में मनीषा के परिजनों से भी उनकी संतुष्टी के बारे में पूछ सकती है। वहीं मनीषा के पिता संजय का कहना है कि वह बेटी की मौत को न्याय दिलाने तक चुप नहीं बैठेंगे। सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट का अवलोकन के उपरांत ही आगे का फैसला लेंगे। अगर वे सीबीआई की जांच से संतुष्ट नहीं हुए तो फिर न्यायालय में गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन