{"_id":"6a7eb7559f0bb01b37092aa3","slug":"youth-murdered-in-patiala-illicit-affair-lover-s-husband-beats-him-to-death-with-sticks-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में युवक की हत्या: प्रेम संबंधों के शक में गई जान, प्रेमिका के पति ने लाठियों से पीट कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियाला में युवक की हत्या: प्रेम संबंधों के शक में गई जान, प्रेमिका के पति ने लाठियों से पीट कर मार डाला
Fri, 14 Aug 2026 12:06 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: Nivedita
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:06 PM IST
सार
अरुण का एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। लड़की की शादी हो चुकी थी। आरोप है कि लड़की के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर अरुण को लाठियों से बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
पटियाला में युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला में अवैध प्रेम संबंधों के चलते युवक की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ऑफिसर कॉलोनी के रहने वाले अरुण के तौर पर हुई है।
युवक के परिजनों का आरोप है कि अरुण के किसी विवाहित महिला के साथ प्रेम संबंध थे। महिला के पति ने ही अरुण की हत्या की है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
मृतक की बहन अंजलि ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि अरुण का एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। लड़की की पहले शादी हो चुकी थी और उसके पति का नाम रवि शंकर है। अंजलि का आरोप है कि रवि शंकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अरुण को लाठियों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद गंभीर रूप से घायल अरुण को टेंपो में डालकर अस्पताल ले जाया गया और आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
अंजलि के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच कई वर्षों से अच्छे संबंध थे। दोनों परिवार हर खुशी के मौके पर एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। परिवार में उसका भाई ही इकलौता था।
मृतक के परिवार ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले के जांच अधिकारी एसआई बूटा सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से दोषियों की तलाश कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में कानूनी का कार्रवाई की जाएगी।