फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Demand raised to accord 'Mother of the Nation' status to the cow; cow devotees and seers take to the streets.

Bhiwani News: गोमाता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने की मांग, सड़कों पर उतरे गोभक्त और संत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to accord 'Mother of the Nation' status to the cow; cow devotees and seers take to the streets.
शहर में गो सम्मान यात्रा निकालते महंत डा. अशोक गिरी महाराज व गो भक्त
भिवानी। गोमाता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने और गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर सोमवार को शहर में गोभक्तों, संतों, मुस्लिम समुदाय सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने गो सम्मान यात्रा निकाली। गो सम्मान अभियान के तहत निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

यात्रा प्रेक्षा विहार से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंची जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यात्रा की शुरुआत डीजे पर बज रहे गो भक्ति गीतों और देशभक्ति के तरानों के बीच हुई। यात्रा में गाय और बछड़े भी शामिल रहे जिनका विभिन्न स्थानों पर फूलों की वर्षा और आरती कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

महंत डा. अशोक गिरी महाराज, चरणदास महाराज, महंत विकास गिरी महाराज बहल, बालयोगी महंत मोहन पुरी महाराज, त्रिवेणी गिरी महाराज, बाबा केदारनाथ, बाबा रूपनाथ और बाबा शिव गिरी के सान्निध्य में निकली यात्रा में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा की विशेष बात यह रही कि इसमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए। यात्रा जब चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल के सामने पहुंची तो मेडिकल एसोसिएशन ने फूल मालाओं से स्वागत किया और गोभक्तों को पेयजल उपलब्ध करवाया। इसके बाद घंटाघर यूनियन, हांसी गेट यूनियन, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट यूनियन, पुराना बस स्टैंड के दुकानदारों, टैक्सी यूनियन और यूनाईटेड इंश्योरेंस कर्मचारियों ने रेडक्रॉस भवन के सामने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
यात्रा के समापन पर गोभक्तों ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भिवानी से 5 लाख 3 हजार गोभक्तों के हस्ताक्षर शामिल किए गए हैं। इसमें गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की गई है। ज्ञापन लेने के लिए सीटीएम पहुंचे।
महंत डा. अशोक गिरी महाराज ने कहा कि गो माता की सेवा और सम्मान हमारी संस्कृति और जिम्मेदारी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भिवानी में निकली यात्रा ने गो सम्मान को लेकर लोगों की भावना को प्रदर्शित किया है। मुस्लिम समाज के जिला प्रधान जोरावर अली, भागीरथ शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सैनी, संजय परमार, ओमप्रकाश सैनी, मोनू भगत सिंह और पहलवान बिजेंद्र सिंह ने कहा कि गाय के प्रति सम्मान और संरक्षण समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल होकर लोगों ने अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जुड़ाव प्रदर्शित किया है। इस अवसर पर अनेक गोभक्त मौजूद रहे।


अभियान को मिला व्यापक समर्थन
गो सम्मान अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि 27 अप्रैल को देशभर की 5 हजार तहसीलों में गोमाता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने और गो हत्या पर प्रतिबंध की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे गए थे। उस अभियान को 5 करोड़ लोगों का समर्थन मिला था। अब इस अभियान के तहत 15 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed