सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Demand to extend Rohtak-Kamakhya Amrit Bharat Express up to Bhiwani Junction

Bhiwani News: रोहतक–कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस का भिवानी जंक्शन तक विस्तार करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Demand to extend Rohtak-Kamakhya Amrit Bharat Express up to Bhiwani Junction
हरिश गोस्वामी
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक से कामाख्या तक संचालित होने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 15671/72 कामाख्या–रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस का विस्तार भिवानी रेलवे जंक्शन तक किए जाने की मांग को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर की रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य हरिश गोस्वामी ने भिवानी–महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को पत्र लिखा है। इसी मांग को लेकर रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य की ओर से बीकानेर रेल मंडल के डीआरएम को भी पत्र भेजा गया है।
Trending Videos

हरिश गोस्वामी ने सांसद को लिखे पत्र में कहा है कि भिवानी रेलवे जंक्शन एक प्रमुख रेल जंक्शन है, जहां से उत्तर पश्चिम रेलवे और उत्तर रेलवे के अनेक महत्वपूर्ण मार्ग जुड़े हुए हैं। गाड़ी संख्या 15671/72 का भिवानी जंक्शन तक विस्तार किए जाने से क्षेत्र के बड़ी संख्या में यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि भिवानी को छोटी काशी के नाम से जाना जाता है जबकि वाराणसी काशी के रूप में प्रसिद्ध है। इस ट्रेन के भिवानी तक विस्तार से छोटी काशी का सीधा रेल संपर्क बड़ी काशी से स्थापित होगा जो धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रत्येक रविवार को रोहतक से कामाख्या तक इस स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, लेकिन लंबे समय से इस ट्रेन को भिवानी तक बढ़ाए जाने की मांग उठती रही है। हरिश गोस्वामी ने कहा कि इस मांग को लेकर बीकानेर रेल मंडल के डीआरएम को भी पत्र लिखा गया है और भिवानी जंक्शन के दौरे के दौरान यह मांग डीआरएम के समक्ष प्रमुखता से उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed